फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: 500 लोग कर रहे बिजली चोरी, दो को पकड़ लूट रहे वाहवाही

Wed, 23 Jul 2025 06:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन

अहिबरनपुर उपकेंद्र इलाके के खदरा से डालीगंज तक बड़े पैमाने पर बिजली चोरी


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र इलाके के खदरा से डालीगंज तक बंधे किनारे बसी बस्ती में 500 से ज्यादा लोग इलाकाई संविदा कर्मियों की मिलीभगत से बिजली चोरी कर रहे हैं। इनमें वह बकायेदार भी शामिल जिनकी एक-एक लाख और 50-50 हजार रुपये के बाकी बिजली पर कनेक्शन को काट करके मीटर का उतार लिया गया है। मगर, संविदा कर्मियों ने गुपचुप तरीके से ऐसे बकायेंदारों के घरों में बिजली को चालू कर दिया है। मगर, पुलिस प्रवर्तन दल उसी इलाके में महज दो बिजली चोरी पकड़ कर वाहवाही लूट रहा है।


मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से बुधवार को जानकारी दी गई कि पुलिस प्रवर्तन दल ने अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत बादशाह जी बाग पुरानी बांसमंडी खदरा निवासी मो. अजीज पक्कापुल इरादतनगर खदरा निवासी जीशान सीधे कटियाबाजी करते हुए पांच-पांच किलोवाट लोड की बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। पुलिस प्रवर्तन दल ने जिन जगहों पर यह बिजली चोरी पकड़ी, उसके आसपास स्थायी रूप से लोग सड़क पर सीधे कटियाबाजी करके बिजली चोरी कर रहे हैं। पुलिस प्रवर्तन दल का दो लोगों को पकड़ा तमाम सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed