{"_id":"670414caf2d0a58940064f8e","slug":"lucknow-children-s-tickets-price-goes-down-in-jurassic-park-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जुरासिक पार्क में बच्चों के टिकट का दाम हुआ कम, अब लगेंगे 90 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जुरासिक पार्क में बच्चों के टिकट का दाम हुआ कम, अब लगेंगे 90 रुपये
Tue, 08 Oct 2024 06:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:57 AM IST
सार
अभी तक बच्चों के टिकट का दाम भी बड़ों की तरह 120 रुपये था जिसे 25 फीसदी कम कर दिया गया है। पार्क का संचालन पीपीपी मोड पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
जुरासिक पार्क।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनेश्वर मिश्र पार्क में बने जुरासिक पार्क में तीन से 12 वर्ष तक के बच्चों के टिकट की दर एलडीए ने कम कर दी है। अब इनका टिकट 90 रुपये में मिलेगा। अभी तक बड़ों की तरह 120 रुपये का टिकट लग रहा था। तीन साल से कम उम्र के बच्चों का टिकट पहले की तरह नहीं लगेगा।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को इस पार्क का औपचारिक शुभारंभ हुआ है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने पहले 12 साल तक के बच्चों का टिकट आधा करने की बात कही थी पर बाद में इसे एक महीने के लिए टाल दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों के जखीरे में विस्फोट, तीन की मौत, दो लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच और सीतापुर के बाद अयोध्या में भेड़िये की दस्तक, हमले में 11 लोग हुए घायल, दहशत में ग्रामीण
उनका कहना था कि पार्क का संचालन पीपीपी मॉडल पर हो रहा है। ऐसे में आमदनी के आकलन के बाद टिकट दर कम की जाएगी। जुरासिक पार्क में रोजाना आठ से दस हजार दर्शक पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अब वीसी ने तीन से 12 साल तक के बच्चों के टिकट के दाम में 25 प्रतिशत की कमी कर इसे लागू भी कर दिया है।