{"_id":"68afd3e9c9059019420b7ec7","slug":"lucknow-child-murdered-by-strangulation-body-found-floating-in-pond-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बच्चे की मुंह दबाकर हत्या, तालाब में उतराता मिला शव, चेहरे व गले पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बच्चे की मुंह दबाकर हत्या, तालाब में उतराता मिला शव, चेहरे व गले पर मिले चोट के निशान
Thu, 28 Aug 2025 09:28 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:28 AM IST
सार
लखनऊ के गुडंबा में एक आठ वर्षीय बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला है। बच्चे के माथे पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के गुडंबा इलाके के एक गांव से मंगलवार शाम से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव बुधवार की सुबह गांव के ही तालाब में उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
बच्चे के पिता ने बताया कि बेटा मंगलवार शाम करीब छह बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। खोजबीन के बाद पता न चलने पर गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह बड़ा बेटा नित्यक्रिया के लिए घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित तालाब के पास गया था। वहां उसने छोटे भाई का शव उतराता देखा और शोर मचाया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बच्चे के माथे के बायीं ओर गहरे जख्म का निशान था। होंठ, गले और नाक पर भी चोटें थीं। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें शक के आधार पर दो नशेड़ियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन