फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Chief Minister Yogi will honor the meritorious on 14 june

Lucknow :  मुख्यमंत्री योगी 14 जून को करेंगे मेधावियों का सम्मान, अमर उजाला के आयोजन की तैयारियां जोरों पर

Sun, 11 Jun 2023 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 05:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन
Lucknow: Chief Minister Yogi will honor the meritorious on 14 june
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष-2023 की बोर्ड में परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का 14 जून को सम्मान करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले सीएम योगी इसी दिन माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लोकभवन में आयोजित समारोह में भी मेधावियों को सम्मानित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से इसकी तैयारी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को सम्मानित करने के लिए शनिवार को तिथि तय कर दी गई। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के राज्य स्तर पर प्रथम पांच स्थान पाने वाले, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएससीई के सर्वोच्च 10-10 मेधावी विद्यार्थियों, कुल 141 मेधावियों व उनके माता-पिता को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार इन्हें डीबीटी के माध्यम से एक लाख रुपये सीधे खाते में, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक केके गुप्ता ने कहा है कि मेरिट में राज्य स्तर पर छह से दस स्थान पर रहने वाले 384 मेधावियों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहीं यूपी बोर्ड के जिला स्तर के प्रथम 10-10 मेधावियों, कुल 1220 को भी इसी दिन सम्मानित किया जाएगा। 


इन्हें 21-21 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से खाते में, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। उन्होंने सभी डीआईओएस से राज्य स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए संबंधित छात्र के अभिभावक से लिखित सहमति लेकर सूचित करने को कहा है। वहीं जिला स्तर के समारोह की भी आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed