फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Chief Minister Yogi angry over the death of children due to polluted drinking water, instructed for strict action

लखनऊ : प्रदूषित पेयजल से हुई बच्चों की मौत से मुख्यमंत्री योगी नाराज, कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश

Thu, 12 Aug 2021 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Aug 2021 08:51 PM IST
सार

लखनऊ के बालू अड्डा क्षेत्र की घटना का खास तौर से जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Lucknow: Chief Minister Yogi angry over the death of children due to polluted drinking water, instructed for strict action
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में सीवरयुक्त पेयजलापूर्ति की वजह से दो बच्चों की जान जाने और दर्जनों लोगों के बीमार होने की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ कई जिलों में उत्पन्न ऐसी स्थिति की भी समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई टीम-9 की बैठक में इस मुद्दे पर खास तौर पर चर्चा करते हुए कहा कि कई जिलों में सीवरयुक्त पेयजल की आपूर्ति की शिकायतें लगाता मिल रही है। तमाम स्थानों पर सीवर लाइन और पेयजल लाइन बिछाने केनाम पर सड़क खोदकर छोड दिया गया है। कई स्थानों पर सड़क का मरम्मत भी नहीं कराया गया है। लिहाजा ऐसे स्थानों पर बारिश के दिनों में गंदा व सीवर का पानी पेयजल में मिल जा रहा है। जिससे प्रदूषित पेयजलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


लखनऊ के बालू अड्डा क्षेत्र की घटना का खास तौर से जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा जिस भी जिले में ऐसी स्थिति हो वहां पर तत्काल व्यवस्था को ठीक कराया जाए सीवर आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग को प्रदूषित पेयजलापूर्ति की शिकायतों पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए दोषियों केखिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed