फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow chhapra express train will run daily

यात्रियों के लिए सुविधा, अब रोज चलेगी लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस

Tue, 26 Apr 2016 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Apr 2016 02:28 PM IST
सार

  • यह ट्रेन पहले चलती थी हफ्ते में  तीन दिन
  • 25 अप्रैल से यह गाड़ी छपरा से नियमित चलने लगी
  • उत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ से शिरडी के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी 26 अप्रैल से

विज्ञापन
lucknow chhapra express train will run daily
प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

यात्रियों की डिमांड के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 15053/15054 छपरा-लखनऊ-छपरा को नियमित कर दिया है। 

विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि यह ट्रेन पहले हफ्ते में तीन दिन चलती थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए इसके फेरों में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


25 अप्रैल से यह गाड़ी छपरा से नियमित चलने लगी है जबकि 26 अप्रैल से लखनऊ जंक्शन से ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। 
यादव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन की ओर से एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिरडी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

lucknow chhapra express train will run daily
ट्रेन - फोटो : AmarUjala

अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है। 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 27 अप्रैल को लखनऊ से स्लीपर क्लास का एक कोच तथा 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन में 28 अप्रैल को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।

उत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ से शिरडी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 26 अप्रैल से चलेगी, जिसकी तैयारियां हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की शिड्यूलिंग हो गई है पर, ट्रेन नंबर व कुछ तैयारियां प्रक्रिया में हैं, जो जल्द पूरी कर ली जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed