फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Chemical attack on female bank manager of Central Bank.

Lucknow: सेंट्रल बैंक की महिला बैंक मैनेजर के चेहरे पर केमिकल अटैक, गाड़ी का शीशा उतारते ही उड़ेल दिया

Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
सार

घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला पर तरल पदार्थ फेंकने वाला कौन है। इसके पीछे किन लोगों का हाथ है। फुटेज की मदद से एक संदिग्ध के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
Lucknow: Chemical attack on female bank manager of Central Bank.
घटनास्थल पर जांच करते फोरेंसिक टीम के सदस्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आलमबाग के चंदर नगर पुलिस चौकी के पास मंगलवार देर शाम सेंट्रल बैंक की महिला बैंक मैनेजर के चेहरे पर केमिकल अटैक किया गया। हमले में महिला के आंख में चोट आई है। महिला हमलावर से बचकर भागते हुए निजी अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आलमबाग ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार निवासी महिला बैंक मैनेजर काम खत्म करके दफ्तर से निकली थीं। पूछताछ में महिला ने बताया कि बैंक से कुछ दूर निकलने के बाद एक स्कूटी सवार ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। महिला ने गाड़ी रोककर कार का शीशा नीचे किया। इस पर करीब 25 वर्षीय स्कूटी सवार युवक उनको गाली देने लगा। कारण पूछने पर उसने धमकी दी और फिर साथ में लाए बोतल से उनके चेहरे पर किसी केमिकल से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 42 जिलों के लिए चेतावनी


चेहरे पर केमिकल पड़ते ही महिला को जलन होने लगी। एसिड अटैक की आशंका पर वह कार से तुरंत निजी अस्पताल गईं और अपना इलाज शुरू कराया। पुलिस ने अस्पताल जाकर महिला के बयान लिए। इंस्पेक्टर का कहना कि छानबीन में पता चला है कि महिला का कुछ वर्षों से उनके पति से विवाद चल रहा है। पूछने पर उन्होंने पति का नाम नहीं बताया। महिला से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला पर तरल पदार्थ फेंकने वाला कौन है। इसके पीछे किन लोगों का हाथ है। फुटेज की मदद से एक संदिग्ध के बारे में पता चला है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

गाड़ी में जलने के नहीं मिले निशान
इंस्पेक्टर का कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल और कार पर पड़े केमिकल के नमूने एकत्र किए हैं। छानबीन में कार में कहीं भी कुछ जलने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला को डराने के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल महिला बैंक मैनेजर आंख के डॉक्टर से अपना इलाज करवा रही हैं। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed