फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow central seat ravidas won

तीन राउंड तक भाजपा रही आगे, फिर पलटी बाजी

Fri, 11 Mar 2022 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:41 AM IST
विज्ञापन
Lucknow central seat ravidas won
मध्य विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के पहले राउंड के परिणामों ने भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। भाजपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मतगणना स्थल पर पहुंचे थे। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। पहले तीन राउंड में रजनीश गुप्ता को 12586 और सपा के रविदास मेहरोत्रा को 9036 वोट मिले थे। हालांकि इसके बाद पूरी बाजी ही पलट गई।
विज्ञापन

चौथेे राउंड के बाद ही सपा ने बढ़त लेनी शुरू कर दी। चौथे राउंड के परिणाम करीब 11:30 बजे आए। इस राउंड में रविदास मेहरोत्रा के 16340 वोट हो गए। वहीं रजनीश गुप्ता के खाते में 13803 वोट ही थे। इसके बाद रविदास मेहरोत्रा की बढ़त ऊपर जाती रही। 10वें राउंड तक दोनों के बीच अंतर बढ़कर 20116 का हो गया। 14वें राउंड तक रजनीश गुप्ता बढ़त को कुछ कम करने में सफल रहे तो लगा कि यहां से उनकी जीत की संभावना बन रही है। लेकिन, 16वें राउंड से वोटों का जो अंतर बढ़ना शुरू हुआ तो बढ़ता ही गया। 16वें राउंड के बाद से रविदास मेहरोत्रा की जीत तय मानी जाने लगी। 27वें राउंड तक रविदास मेहरोत्रा को 104118 वोट मिल चुके थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी रहे रजनीश गुप्ता को 93196 वोट ही मिल सके। इनके अलावा किसी प्रत्याशी को पांच अंकों में वोट नहीं मिले।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल इलाकों में खूब मिले वोट
रविदास को जमीन से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उनको मध्य विधानसभा में शुरू से ही कद्दावर नेता के रूप में माना जा रहा था। वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में बनी सपा सरकार के खिलाफ किसानों के समर्थन में जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर धरना शुरू कर दिए थे। उनकी इसी छवि ने उनको जिताने का काम किया। सपा के लिए कैडर वोट बने मुस्लिम आबादी बहुल इलाकों से भी वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे दरवाजे हमेशा लोगों के लिए खुले
मेरे आवास के दरवाजे हमेशा लोगों के लिए खुले हैं। हमारी सरकार बने या न बने। लोगों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक चालू रहेगी। लोगों के मुद्दों के लिए अनगिनत मुकदमे हैं। कई बार जेल जा चुका हूं। यह सिलसिला पूर्व की तरह उसी ऊर्जा के साथ चालू रहेगा।
- रविदास मेहरोत्रा, विजयी प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed