फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Central agencies will also keep an eye on human trafficking happening through West Bengal, will collect details from the accused who have come on the remand of ATS.

लखनऊ : पश्चिम बंगाल के रास्ते हो रही मानव तस्करी पर केंद्रीय एजेंसियों की भी नजर, एटीएस की रिमांड पर आए आरोपियों से जुटाएंगी ब्यौरा

Mon, 20 Dec 2021 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Dec 2021 08:58 PM IST
सार

यूपी एटीएस द्वारा किए गए खुलासे में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह सभी यूपी से बाहर के सदस्य हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Central agencies will also keep an eye on human trafficking happening through West Bengal, will collect details from the accused who have come on the remand of ATS.
UP ATS

विस्तार

पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेशियों व रोहिंग्यों की हो रही तस्करी के मामले में केंद्रीय एजेंसियां भी पड़ताल में जुट गई हैं। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है इस लिए केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हैं। यूपी एटीएस द्वारा किए गए खुलासे में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह सभी यूपी से बाहर के सदस्य हैं।

विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर को यूपी एटीएस ने अवैध तरीके से बांग्लादेशियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने के बाद पश्चिम बंगाल में उनके भारतीय जाली दस्तावेज बनावाकर विदेश भेजे जाने का खुलासा किया था। इस मामले में एटीएस अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से अधिकतर यूपी एटीएस की रिमांड पर हैं। अब इन लोगों के बारे में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी पड़ताल कर रही हैं कि आखिर कार किस तरह अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर लोग भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं और उनकी विदेशों में तस्करी कर दी जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस मामले में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की सतर्कता टीम के अलावा एनआईए की भी नजर है। क्योंकि अब तक जो भी मामले सामने आए हैं उसमें सभी मामले यूपी से बाहर केहैं। इसमें एक भी मामला सीधे तौर पर यूपी से जुड़ा नहीं है। अभी तक जो लोग भी गिरफ्तार हुए हैं वह या तो यूपी के रास्ते दिल्ली या कोलकाता जाते समय गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि बाकी दूसरे राज्यों से गिरफ्तार किए गए हैं या फिर दूसरे राज्य की सीमा वाले जिले से गिरफ्तारी हुई है। वहीं एटीएस के सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में यूपी एटीएस को इनपुट पूर्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पकड़े गए बांग्लादेशियों से मिला था। जिसके बाद एटीएस ने अपनी जांच का न सिर्फ दायरा बढ़ा दिया था बल्कि एक नई एफआईआर भी दर्ज कर नए सिरे से तफ्तीश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतन मंडल भी 10 दिनों की रिमांड पर
बीते शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से पकड़ कर यूपी लाए गए रतन मंडल की भी 10 दिनों की रिमंाड यूपी एटीएस को मिल गई है। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि रतन मंडल मानव तस्करी के इस सिंडीकेट का अहम सदस्य है। वह बांग्लादेशियों और रोहिंग्यों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराकर और भारतीय दस्तावेज तैयार कराकर विदेश भेजने का काम करता है। रतन से उसके सहयोगियों के बारे में और अब तक कितने लोगों को विदेश भेजा जा चुका है, इसकी पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed