फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CDRI worker was strangled to death, husband arrested, hit on the head with heavy goods, misleading the police

लखनऊ : सीडीआरआई कर्मी की गला घोंटकर हुई थी हत्या, पति गिरफ्तार, सिर पर भारी सामान से किया वार, पुलिस को कर रहा गुमराह

Tue, 12 Apr 2022 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Apr 2022 11:11 PM IST
सार

एसीपी के मुताबिक वर्षा के दो साल के बच्चे को सोमवार रात पड़ोसियों ने रखा था। मंगलवार को उसे मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चा रात में ठीक रहा लेकिन सुबह से वह असहज है।

विज्ञापन
Lucknow: CDRI worker was strangled to death, husband arrested, hit on the head with heavy goods, misleading the police
वर्षा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में जानकीपुरम स्थित सीडीआरआई के आवासीय परिसर में तकनीकी सहायक वर्षा सिंह (28) की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसका पहले गला घोंटा गया। फिर सिर पर भारी सामान से वार किया गया। यह खुलासा मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। मंगलवार सुबह वाराणसी से लखनऊ पहुंचे मायकेवालों ने पति विश्वेंद्र कुमार सिंह, ससुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, सास प्रेमलता पुंडीर, देवर रजत व राजुल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को देर रात पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वह पुलिस की पूछताछ में गुमराह कर रहा था।

विज्ञापन


वाराणसी के यूपी कालेज में सीनियर क्लर्क विजय प्रताप सिंह ने अपनी बेटी वर्षा की शादी वर्ष 2019 में बरेली, सुभाषनगर निवासी विश्वेंद्र सिंह के साथ की थी। विश्वेंद्र के पिता राजेश सिंह  बिजनौर जिले में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर है। सोमवार को जानकीपुरम स्थित सीडीआरआई नवीन परिसर में स्थित घर के बाहर कार में वर्षा का शव मिला था। उसका पति मोबाइल लेकर फरार हो गया था। इस सूचना पर ही मूल रूप से मऊ निवासी विजय प्रताप सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलवार सुबह लखनऊ पहुंचे थे। पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पर आरोप लगाया कि वर्षा की शादी में काफी रकम खर्च की थी। शादी के बाद उनकी बेटी को कार देने के लिये प्रताड़ित किया जाता रहा। वह जब घर आती तो ससुराल वालों की यातना बताकर रोती रहती थी। इस पर उन्होंने ससुराल वालों को कार भी दे दी लेकिन ससुराल में उसकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। उससे और रुपयों की मांग की जाने लगी। पिता विजय सिंह ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में छोटी बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर विदुषा की शादी की थी। इसलिये वह वर्षा के ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे। एसीपी अलीगंज सैय्यद अली अब्बास के मुताबिक दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


गला घोंटा फिर सिर पर किया वार
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वर्षा की हत्या की पुष्टि हुई है। उसे काफी बेरहमी से मारा गया है। पहले उसका गला घोटा गया, फिर उसके सिर पर भारी सामान से वार किया गया। इसके बाद ही उसे अस्पताल ले जाया गया। पूरी साजिश के तहत ही उसे अस्पताल से लाकर कार में छोड़ दिया गया। वर्षा के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। बिसरा भी प्रीजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति गिरफ्तार, पुलिस को कर रहा गुमराह
एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक विश्वेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पुलिस के सामने हत्या से इनकार करता रहा। उससे कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात आयी है तो भी वह अपनी बात पर अड़ा रहा। पुलिस अफसरों से कहा कि पोस्टमार्टम में अगर हत्या आया है तो वह किस आधार पर अस्पताल में और पड़ोसियों को यह बताता रहा था कि पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। उससे यह भी पूछा गया कि वह वर्षा के मायके से मिली कार, उसका मोबाइल और एटीएम क्यों लेकर फरार हो गया था। इस पर उसने जवाब दिया कि वह डर गया था। पुलिस को पता चला है कि विश्वेंद्र कार लेकर कानपुर चला गया था। कानपुर में उसका चचेरा भाई सब इंस्पेक्टर है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम कुलदीप सिंह के मुताबिक अभी वर्षा की हत्या करने की वजह साफ  नहीं हो सकी है। इस बारे में पता किया जा रहा है।


मायके वाले ले गये बच्चे को
एसीपी के मुताबिक वर्षा के दो साल के बच्चे को सोमवार रात पड़ोसियों ने रखा था। मंगलवार को उसे मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चा रात में ठीक रहा लेकिन सुबह से वह असहज है। किसी की भी गोद में जाने पर रोने लग रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे वर्षा के मायके वाले चर्चा कर रहे थे कि आखिर क्या वजह थी तो वर्षा की हत्या कर दी गई। अगर पति ने ही ऐसा किया है तो अब बच्चा किसके सहारे जियेगा। मां इस दुनिया में रहीं नहीं और पिता जेल जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed