फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Case on railway officer who earns 30 lakhs, spends 3 crores

Lucknow : 30 लाख कमाने, तीन करोड़ खर्च करने वाले रेलवे अधिकारी पर सीबीआई मे किया केस दर्ज

Sat, 11 Feb 2023 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lucknow : Case on railway officer who earns 30 lakhs, spends 3 crores
CBI - फोटो : Amar Ujala

तीन साल में तीस लाख रुपये की कमाई करने और करीब तीन करोड़ की चल-अचल संपत्तियां अर्जित करने वाले रेलवे अधिकारी अरुण कुमार मित्तल के खिलाफ सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। आरोपी अफसर नॉर्दन रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण) के पद पर तैनात थे। सीबीआई के निरीक्षक अमित कुमार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मालूम हो कि सीबीआई ने अरुण कुमार मित्तल को बीते दिसंबर में निजी कंपनी के ठेकेदार सुनील कुमार श्रीवास्तव से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। छापे की कार्रवाई में उसके आवास, लॉकर और बैंक खाते से एक करोड़ रुपये और लाखों के जेवरात बरामद हुए थे। पड़ताल में सामने आया कि जनवरी 2020 से दिसंबर 2022 के बीच अरुण ने अपने व परिजनों के नाम करीब 3.08 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां अर्जित की हैं।
विज्ञापन


इस अवधि में उसकी कुल आय 30.26 लाख थी, जिसमें से 20.50 लाख रुपये व्यय भी किए थे। जांच में करीब 2.98 करोड़ रुपये गैरकानूनी तरीके से अर्जित किए जाने और चल-अचल संपत्तियों में निवेश करने की पुष्टि पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक लॉकर में मिले एक करोड़ नकद 
अरुण कुमार को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने जब आवास को खंगाला तो 36 लाख रुपये नकद मिले थे। यही नहीं, तीन बैंक लॉकरों में 1.02 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके अलावा लॉकर से 11 लाख के जेवरात, 75 लाख की एफडीआर और परिजनों के खाताें में 20 लाख रुपये होने का भी पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed