फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Case of litigation, arson and tussle with police, including SP National President and former Chief Minister Akhilesh

लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई पर मुकदमा, आगजनी व पुलिस से खींचतान का केस

Mon, 04 Oct 2021 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Oct 2021 08:21 PM IST
सार

गौतम पल्ली थाने के बाहर खड़ी पुलिस जीप में तोड़फोड़ किया। इसके बाद आग लगा दी। आग की जद में आने के बाद पुलिस के बॉडी प्रोटक्टर सहित कई जरूरी सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Lucknow: Case of litigation, arson and tussle with police, including SP National President and former Chief Minister Akhilesh
अपने घर के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष लखीमपुर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने रोका तो उनके साथ के कार्यकर्ता उग्र हो गये। उन्होंने सपा कार्यालय के पास गौतमपल्ली थाने के सामने खड़ी पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। देर शाम को इस मामले में कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर गौतमपल्ली थाने में दो मुकदमें दर्ज किये गये।

विज्ञापन


रविवार को लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुए हादसे और उसके बाद उपद्रव में आठ लोगों की मौत हो गई। देर रात को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान किया। सुबह सपा के सैकड़ोें कार्यकर्ता विक्रमादित्य मार्ग स्थित कार्यालय पर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष काफिला लखीमपुर के लिए निकला तो पुलिस ने कुछ दूरी पर ही बैरिकेडिंग कर रोक लिया। वहीं पर पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक शुरू हुई। मामला काफी बढ़ गया। इसके बाद उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस पर हमलावर हो गये।
विज्ञापन


वहीं गौतम पल्ली थाने के बाहर खड़ी पुलिस जीप में तोड़फोड़ किया। इसके बाद आग लगा दी। आग की जद में आने के बाद पुलिस के बॉडी प्रोटक्टर सहित कई जरूरी सामान जलकर राख हो गया। देर शाम को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुनील दुबे को इस मामले में दो मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक एक मुकदमा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का है। वहीं दूसरा मुकदमा पुलिस जीप में आग लगाने व उपद्रव करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed