{"_id":"61b7725b04c9527094572773","slug":"lucknow-car-rider-shot-at-property-dealer-in-gomtinagar-condition-critical-case-filed-for-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : गोमतीनगर में प्रॉपर्टी डीलर को कार सवार ने मारी गोली, हालत गंभीर, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : गोमतीनगर में प्रॉपर्टी डीलर को कार सवार ने मारी गोली, हालत गंभीर, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Mon, 13 Dec 2021 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Dec 2021 09:48 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोमतीनगर के विनीत खंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल खन्ना को कार सवार बदमाश ने घर के बाहर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल विशाल को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक विनीतखंड-6 में विशाल खन्ना परिवार के साथ रहते हैं। वह प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। विशाल के मुताबिक वह रविवार रात को दोस्त विनीत सिंह व उनके परिवार के साथ पिक्चर देखने गये थे। रात करीब 12.30 बजे वह वापस पहुंचे। अभी वह अपनी कार घर के बाहर खड़ी ही कर रहे थे। तभी सफेद कार सवार विराटखंड-4 निवासी कुलदीप सिंह ने उनको गोली मार दी।
विज्ञापन
अचानक गोली चलने से वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे की तरफ भागा, लेकिन इसके पहले उनकी बाएं बांह पर गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। परिवारीजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पीड़ित विशाल की तहरीर पर कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
15 हजार रुपये का था विवाद
पुलिस के मुताबिक विशाल व आरोपी कुलदीप एक साथ प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। तीन साल से दोनों में मतभेद शुरू हुआ। शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि दोनों रुपये का लेनदेन है। हाल के दिनों में कुलदीप व विशाल में 15 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी भी हुई थी। पुलिस इस बिंदु पर पड़ताल कर रही है। वहीं दोनों के पुराने इतिहास भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि हमलावर की तस्वीर सामने आ सके।