फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: BSP chief Mayawati's mother Ramrati passes away, funeral today

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती की माता का 92 वर्ष की उम्र में निधन, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

Sun, 14 Nov 2021 02:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 02:50 AM IST
सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रामरती के निधन की खबर ट्विटर पर साझा करते हुए गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने बताया है कि अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के एकत्र होने के बाद रविवार को किया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow: BSP chief Mayawati's mother Ramrati passes away, funeral today
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती की मां रामरती का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। बसपा अध्यक्ष मायावती अपनी मां के निधन की खबर मिलते ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रामरती के निधन की खबर ट्विटर पर साझा करते हुए गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने बताया है कि अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के एकत्र होने के बाद रविवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 3, त्यागराज मार्ग नई दिल्ली में रखा गया है।
विज्ञापन


योगी, प्रियंका, अखिलेश ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई राजनीतिज्ञों ने मायावती की मां के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी दु:ख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed