{"_id":"62a0aeaa09f37f2c657c46d8","slug":"lucknow-bsp-and-rld-released-the-list-of-star-campaigners-for-the-lok-sabha-by-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बसपा और रालोद ने लोकसभा उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : बसपा और रालोद ने लोकसभा उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
Wed, 08 Jun 2022 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Jun 2022 07:44 PM IST
सार
बसपा की स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती समेत प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मुनकाद अली, डा. विजय प्रताप, राजकुमार गौतम, उमाशंकर सिंह, आजाद अरिमर्दन सिंह, हरीश चंद गौतम, मनोज कुमार, संगीता आजाद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने स्टार प्रचारकों की लंबी सूची जारी की है। हालांकि बसपा दो में से केवल एक आजमगढ़ सीट पर ही चुनाव लड़ रही है लेकिन पूरी ताकत इसी सीट पर लगाने की कोशिश है। यहां से बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को चुनावी मैदान में उतारा है। स्टार प्रचारकों की सूची में बसपा प्रमुख मायावती समेत कुल 40 लोगों के नाम हैं। प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मुनकाद अली, डा. विजय प्रताप, राजकुमार गौतम, उमाशंकर सिंह, आजाद अरिमर्दन सिंह, हरीश चंद गौतम, मनोज कुमार, संगीता आजाद आदि को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
रालोद की सूची में जयंत समेत 20 लोगों के नाम
रालोद ने भी लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। रामपुर सीट पर सपा ने आसिम रजा और आजमगढ़ सीट पर धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। चूंकि सपा रालोद का गठबंधन है तो रालोद ने भी यहां प्रचार करने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी समेत इस सूची में 20 लोगों के नाम हैं। पूर्व एमपी शाहिद सिद्दीकी, मुंशी राम, आमिर आलम, प्रदेश अध्यक्ष रमाशीष राय, त्रिलोक त्यागी, डा. यशवीर सिंह, विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, बाबा हरदेव सिंह, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, मंजीत सिंह, कंवर हसन, पूर्व विधायक राव वारिस खान, बलजीत सिंह, पूर्व विधायक, संतराम कुशवाहा, अनुपम मिश्रा, ऐश्वर्य राज सिंह एवं मनवीर चिकारा को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन