{"_id":"605c55978ebc3e8c942f166c","slug":"lucknow-bsa-dinesh-kumar-removed-due-to-laxity-in-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की शिकायत पर लखनऊ के बीएसए को हटाया, विभागीय कार्य में उदासीनता की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की शिकायत पर लखनऊ के बीएसए को हटाया, विभागीय कार्य में उदासीनता की थी शिकायत
Thu, 25 Mar 2021 09:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश की शिकायत पर राजधानी के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार को हटा दिया है। उन्हें निदेशालय में संबद्ध किया गया है। बीएसए का कार्यभार मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, लखनऊ को सौंपा गया है।
डीएम ने बीएसए दिनेश के खिलाफ विभागीय कार्य में उदासीनता की शिकायत की थी। डीएम का आरोप है कि बीएसए की कार्यशैली के कारण बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने दिनेश कुमार के स्थान पर किसी अन्य को बीएसए नियुक्त करने की संस्तुति की थी।
चित्रकूट के बीएसए निदेशालय से संबद्ध
वहीं, चित्रकूट के बीएसए ओमकार को समूह ‘क’ में पदोन्नति के कारण हटाया गया है। उन्हें गत वर्ष ही पदोन्नत किया गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ओमकार को बेसिक शिक्षा विभाग में निवर्तन पर भेजा था। बेसिक के विशेष सचिव आरबी सिंह ने उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध किया है। चित्रकूट के बीएसए का कार्यभार वहां के डायट प्राचार्य को सौंपा गया है।