{"_id":"67d3ea50aa1af318c00fbe28","slug":"lucknow-body-of-an-elderly-woman-found-in-temple-premises-murder-suspected-head-injury-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मंदिर परिसर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका, सिर पर लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मंदिर परिसर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका, सिर पर लगी चोट
Fri, 14 Mar 2025 02:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक बुजुर्ग महिला का शव मंदिर परिसर में मिला है। महिला के सिर में चोट है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरपुर निवासी बुजुर्ग महाराजा (85) का शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी साउथ अमित कुमावत, एसीपी गोसाईगंज आईपीएस ऋषभ रूणवाल व इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अफसरों ने छानबीन करने साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस अफसरों का कहना है पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ अमित कुमावत के मुताबिक गोसाईगंज के कबीरपुर निवासी महाराजा बीते कई वर्षों से कासिमपुर बिरुहा स्थित झारखंडेश्वर मंदिर में रहती थी। शुक्रवार सुबह उनका शव मंदिर परिसर में ही बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके सिर में चोट है।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। एसीपी गोसाईगंज आईपीएस ऋषभ रूणवाल ने बताया मृतक काफी बुजुर्ग थीं। लिहाजा प्रथम दृष्टया लग रहा हैं गिरने से उनके सिर मे चोट आई है।हालांकि पीएम रिपोर्ट से मृत्यु की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।