फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Blackout mock drill to be held on 30th October

लखनऊ: 30 अक्तूबर को होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल, बचाव की आपातकाल विधियों का भी होगा प्रदर्शन

Sun, 29 Oct 2023 08:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Oct 2023 08:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में इस मॉकड्रिल के तहत ब्लैक आउट का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow: Blackout mock drill to be held on 30th October
mockdrill

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा और आपातकाल परिस्थितियों में लोगों के बचाव के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने ब्लैक आउट मॉकड्रिल करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा विभाग 30 लखनऊ: 30 अक्तूबर को होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल, बचाव की आपातकाल विधियों का भी होगा प्रदर्शन 2023 को साय: 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन, लखनऊ में वृहद स्तर पर ब्लैक आउट/मॉकड्रिल का प्रदर्शन करेगा। 

विज्ञापन


बचाव की आपातकाल विधियों का भी होगा प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में इस मॉकड्रिल के तहत ब्लैक आउट का प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लैक आउट युद्ध के समय जनधन की क्षति को कम करने हेतु क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बंद करके किया जाता है। इसके अतिरिक्त आग बुझाने के तरीके, घायलों को प्राथमिक उपचार देना, भवनों में फंसे लोगों के बचाव के तरीके का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बचाव की आपातकाल विधियों में fore and aft method, two handed seat, फायरमैन लिफ्ट, human crutch, human cradle इत्यादि तरीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह ब्लैक आउट मॉकड्रिल लखनऊ में पहली बार नागरिक सुरक्षा द्वारा आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन


स्वयंसेवकों और नागरिकों को किया जाएगा जागरूक
अपर मुख्य सचिव रजनीश गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा नागरिक सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती हैं। विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा का दृढ़ संकल्प लिया गया है, उसे पूर्ण करने की दिशा में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि स्वयंसेवक और प्रशिक्षित हो सके और अधिक से अधिक आम नागरिकों को भी जागरूक किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed