फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Beginning of Vikas Deepotsav, Yogi said - Governments were afraid to go to Ayodhya, ministers did not take the name of Ram-Krishna

लखनऊ : विकास दीपोत्सव का शुभारम्भ, योगी बोले- अयोध्या जाने से डरती थीं सरकारें, मंत्री नहीं लेते थे राम-कृष्ण का नाम

Thu, 28 Oct 2021 10:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Oct 2021 10:26 PM IST
सार

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि प्रदेश की दो सौ नगर पालिकाओं, 17 नगर निगमों द्वारा पूरे सूबे में विकास दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दीपोत्सव में स्ट्रीट वेंडरों को जगह दी गई है, जो हफ्तेभर तक चलेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Beginning of Vikas Deepotsav, Yogi said - Governments were afraid to go to Ayodhya, ministers did not take the name of Ram-Krishna
विकास दीपोत्सव का आगाज करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले की सरकारें अयोध्या जाने से डरती थीं। प्रभू श्रीराम व कृष्ण का नाम लेने से बचती थीं। पर, अब ऐसा नहीं है। अयोध्या में दीपोत्सव हो रहे हैं। वृंदावन में रंगोत्सव मनाए जा रहे हैं। वाराणसी में देवदीपावली तथा प्रयागराज में भव्य कुम्भ हो रहे हैं। पहले बहन-बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं। अब गुंडों की हिम्मत नहीं है। हालात पूरी तरह बदल गए हैं। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह गुरुवार को झूलेलाल वाटिका में नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से शुरू हुए विकास दीपोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आयोजन तीन नवम्बर तक चलेगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने आदिगंगा मां गोमती की आरती की तथा लेजर शो में रामायण की कथा का वर्णन देखा। इस मौके पर स्ट्रीट वेंडरों को सम्मानित भी किया गया। 50 स्ट्रीट वेंडरों को कार्ट तथा हजार को कैनोपी दी गई। कोरोना वारियरों को भी अलंकृत किया गया। उन्होंने बताया कि साढ़े चार साल में प्रदेश में 45 लाख लोगों को आवास दिया गया। 2.61 करोड़ को शौचालय मिला। 1.41 करोड़ को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गाय। 1.56 करोड़ को उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन, छह करोड़ को आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ लाख स्ट्रीट वेंडरों को दस हजार रुपये का शून्य ब्याज पर दिया गया। उन्होंने विकास दीपोत्सव मेले का भ्रमण भी किया। आत्मनिर्भर भारत के लिए वोकल फॉर लोकल जरूरी है। वहीं कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। कहाकि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहाकि विपक्ष की सोच संकीर्ण थी, जिसे योगी सरकार ने बदला है। पहले त्यौहारों पर कर्फ्यू लगता था। जुलूस निकलने पर लाठीचार्ज होता था। दंगे होते थे। लेकिन अब नया माहौल है। मंत्री मंदिर जाने से कतराते थे, लेकिन कुम्भ में पूरे मंत्रिमंडल ने एक साथ डुबकी लगाई। उन्होंने बताया कि झूलेलाल पार्क की जगह कूड़े के ढेर लगते थे। उस वक्त मैं मेयर हुआ करता था। अब इसकी रंगत बदल गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर हुई स्वच्छता रैंकिंग
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि प्रदेश की दो सौ नगर पालिकाओं, 17 नगर निगमों द्वारा पूरे सूबे में विकास दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दीपोत्सव में स्ट्रीट वेंडरों को जगह दी गई है, जो हफ्तेभर तक चलेगा। उन्होंने कहाकि स्वच्छता रैंकिंग बेहतर हो रही है। पहले लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में 266 नंबर पर आता था। वहीं अब उसकी रैंकिंग 12 तक पहुंच गई है। जो जल्द ही और बेहतर भी होगी। कार्यक्रम में मंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद कौशल किशोर, मेयर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त, पुलिस कमिश्नर मौजूद रहे।


कुर्सी नहीं मिली तो मंच पर बैठे गए मंत्री
लेजर शो देखने के लिए प्रशासन द्वारा मंच बनाए गए थे, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के लिए कुर्सियां लगाई गईं। पर, मंत्री ब्रजेश पाठक जब मंच पर पहुंचे तो कुर्सियां भर गई थीं। जब उन्हें बैठने के लिए खाली कुर्सी नहीं दिखी तो वह मंच पर ही विराजमान हो गए। जिसके बाद मंच पर मौजूद लोगों ने हंसते-मुस्कुराते हुए उन्हें कुर्सी उपलब्ध कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed