फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Before referral, the hospital will have to tell the reason, instructions should be sent to PHC, CHC and district hospital

लखनऊ : रेफर करने से पहले अस्पताल को बताना होगा कारण, पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल को भेजे निर्देश

Thu, 09 Jun 2022 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Jun 2022 08:42 PM IST
सार

चिकित्सा संस्थानों की इमरजेंसी में पड़ताल में यह बात सामने आई कि उनकी इमरजेंसी में आने वाले करीब 30 फीसदी ऐसे मरीज होते हैं, जो जिला अस्पताल में आसानी से उपचारित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Before referral, the hospital will have to tell the reason, instructions should be sent to PHC, CHC and district hospital
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों की रेफरल व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल के डॉक्टर को मरीज रेफर करने से पहले कारण बताना होगा। उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी अस्पताल प्रभारियों को आदेश दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को ज्यादातर डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं। इसी तरह जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को धड़ल्ले से चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर दिया जाता है। चिकित्सा संस्थानों की इमरजेंसी में पड़ताल में यह बात सामने आई कि उनकी इमरजेंसी मेँ आने वाले करीब 30 फीसदी ऐसे मरीज होते हैं, जो जिला अस्पताल में आसानी से उपचारित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह जिला अस्पताल आने वाले 20 से 25 फीसदी मरीज को सीएचसी स्तर पर उपचार दिया जा सकता है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रेफरल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। यह तय किया गया है कि मरीज को उच्च अस्पातल पर रेफर करते वक्त यह बताना होगा कि वहां संबंधित बीमारी के इलाज में कौन सी सुविधाएं नहीं हैं। बेड भरे हैं तो यह भी बताना होगा कि कुल कितने मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. वेदब्रत सिंह ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार होगी भविष्य की रणनीति
पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल की रेफरल व्यवस्था लागू करने से संबंधित अस्पताल की जरूरत का भी अंदाजा लग सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की रणनीति है कि भविष्य में रेफरल डाटा का मूल्यांकन किया जाएगा। किसी सीएचसी से सर्जरी के मरीज लगातार जिला अस्पताल रेफर हो रहे हैंतो वहां सर्जरी से जुड़े संसाधन बढ़ाए जाएंगे। इसी तरह यह भी पता चल सकेगा कि किस इलाके के अस्पताल से मरीज ज्यादा रेफर हो रहे हैं। ऐसे में चिक्तिसा संस्थानोंपर मरीजों का दवाब कम करने के लिए संबंधित क्षेत्र में उस विधा के उपचार की सुविधाएं बढ़वाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed