फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: BBAU degree will be recognized in UK and Ireland, BBAU includes MoU of Education Ministry

Lucknow : यूके और आयरलैंड में मान्य होगी बीबीएयू की डिग्री, शिक्षा मंत्रालय के एमओयू को बीबीएयू ने किया शामिल

Sun, 04 Feb 2024 02:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Feb 2024 02:04 PM IST
सार

नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने पर कई बार डिग्री को लेकर विवाद की स्थिति होती है। असल में हर देश में डिग्री के नाम और उसमें पढ़ाए जाने वाले विषय अलग होते हैं। विदेश पहुंचने पर सबसे बड़ी डिग्री की समकक्षता को लेकर होती है।

विज्ञापन
Lucknow: BBAU degree will be recognized in UK and Ireland, BBAU includes MoU of Education Ministry
BBAU

विस्तार

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की डिग्री अब यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में भी मान्य होगी। इन दोनों देश की डिग्री को बीबीएयू में भी मान्यता दी जाएगी। बीबीएयू की एकेडमिक काउंसिल ने इसका प्रस्ताव पास कर लिया है। अब विद्यार्थियों को विदेश जाने पर डिग्री को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने पर कई बार डिग्री को लेकर विवाद की स्थिति होती है। असल में हर देश में डिग्री के नाम और उसमें पढ़ाए जाने वाले विषय अलग होते हैं। विदेश पहुंचने पर सबसे बड़ी डिग्री की समकक्षता को लेकर होती है। इसी वजह से विदेश जाने पर विद्यार्थियों को ट्रांसक्रिप्ट बनवानी होती है।
विज्ञापन


इसमें पाठ्यक्रम के दौरान पढ़ाए जाने वाले विषय तथा शीर्षकों का विस्तृत ब्यौरा दिया जाता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस समस्या को देखते हुए यूनाइटेड किंगडम तथा आयरलैंड के साथ वार्ता करके एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद दोनों देशों में डिग्रियों को मान्यता मिलेगी। बीबीएयू ने भी इस एमओयू को अपने यहां शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैट्रल एंट्री के दाखिले आईआईटी जेईई से
बीबीएयू ने बीटेक के दाखिलों को लेकर भी अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। अब बीटेक की आधी सीटों पर दाखिले सीयूईटी और आधी सीट पर सीधे प्रवेश के माध्यम से होने हैं। इसके साथ ही लैट्रल एंट्री के दाखिले भी आईआईटी जेईई के माध्यम से करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed