{"_id":"6169c8eb3cbbe9248372d496","slug":"lucknow-attempts-to-burn-effigies-of-prime-minister-and-home-minister-seven-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश, सात गिरफ्तार
Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
सार
शहीद स्मारक व चिनहट इलाके में हुआ प्रदर्शन और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
domo pic
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में 3 अक्तूबर को हुई हिंसा के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुतला जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहीद स्मारक के पास से सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं चिनहट इलाके में भी कुछ लोगों ने पुतला जलाकर विरोध किया। वहां तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक शहीद स्मारक में पकड़े गए लोग संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुतला लेकर पहुंचे थे। किसान मोर्चा के सदस्य नारेबाजी कर रहे थे। पुतला दहन करने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों में संदीप पांडेय, अमित मौर्या, मुनीम कुमार, राजीव कुमार यादव, संतोष कुमार, आदिल खान और विरेंद्र गुप्ता है। सातों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, चिनहट इलाके में भी कुछ लोगों ने पीएम का पुतला दहन किया। पुलिस ने यहां तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन