फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: As the crowd increased, entry tickets were issued at the National Inspiration Site.

साल का पहला दिन: राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लगा एंट्री टिकट, एलडीए के पार्कों में पहुंचे 81 हजार से अधिक लोग

Fri, 02 Jan 2026 09:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Jan 2026 09:20 AM IST
सार

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को किया था। इसके बाद 29 दिसंबर को इसे जनता के लिए खोल दिया गया । एक जनवरी से यहां पर टिकट लगने लगा।

विज्ञापन
Lucknow: As the crowd increased, entry tickets were issued at the National Inspiration Site.
साल के पहले दिन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन दिन मुफ्त रहने के बाद बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में बृहस्पतिवार को नए साल के पहले दिन से प्रवेश शुल्क लगने लगा। भीड़ देख यहां पर बने म्यूजियम को खोल दिया गया और उसका भी शुल्क तय कर दिया गया। नए साल के पहले दिन 12 हजार से अधिक लोग इसे देखने पहुंचे। एलडीए के अन्य पार्कों में को मिलाकर कुल 81,196 हजार दर्शक घूमने पहुंचे।
विज्ञापन


सबसे अधिक 41,442 लोग जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने के लिए पहुंचे। विभिन्न पार्कों में आए दर्शकों से एलडीए को करीब 22 लाख रुपये की आमदनी हुई। 65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उसके बाद 29 दिसंबर से इसे जनता के लिए खोला गया था, लेकिन 31 दिसंबर तक टिकट नहीं लगाया गया। नए साल के पहले दिन से अब एलडीए ने यहां पर टिकट लागू कर दिया है। प्रेरणा स्थल में प्रवेश के लिए 15 रुपये और यहां बने म्यूजियम को देखने के लिए 50 रुपये शुल्क देने पड़े।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार पांच वर्ष तक के बच्चों और 60 साल से अधिक आयु वालों के लिए प्रवेश निशुल्क है। पार्क प्रतिदिन सुबह नौ बजे खुलेगा और रात आठ बजे बंद होगा, लेकिन टिकट शाम सात बजे तक ही मिलेगा। पहले दिन पॉश मशीनों से टिकट दिए गए। यहां पर इंटरनेट नेटवर्क धीमा होने के कारण दर्शकों को टिकट लेने में परेशानी हुई। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक टिकट लगने से दर्शक भी हैरान थे। उन्हें लगा कि यहां बीते दिनों की तरह निशुल्क प्रवेश ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचे इतने दर्शक
राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंतकुंज 12,397
जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर विस्तार 41,442
आंबेडकर उद्यान, गोमती नगर 12,117
कांशीराम इको गार्डेन, आशियाना 6,400
यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर 2,357
बुद्धा पार्क, डालीगंज 3,700
लोहिया पार्क गोमतीनगर  2,783

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में प्रवेश शुल्क लागू हो गया है। म्यूजियम का भी शुल्क तय किया गया है। पहले दिन बड़ी तादाद में दर्शक वहां पर पहुंचे और उसकी खूबसूरती का निहारा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed