फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: As soon as the BJP government was formed, the SP leader of Kanpur attempted self-immolation in front of the Vidhan Bhavan.

लखनऊ : सपा की हार से निराश सपा नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

Thu, 10 Mar 2022 06:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Mar 2022 06:22 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत जलने की बात चिकित्सकों द्वारा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कानपुर में सपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। वह अस्पताल जाते समय चीख रहे थे कि भाजपा की दोबारा सरकार बनने से वह दुखी हैं।

विज्ञापन
Lucknow: As soon as the BJP government was formed, the SP leader of Kanpur attempted self-immolation in front of the Vidhan Bhavan.
सपा नेता नरेंद्र सिंह पिंटू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने बृहस्पतिवार दोपहर में विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। आत्मदाह के लिए जैसे ही आग लगाई पुलिस ने देख लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने से दुखी होकर यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक कानपुर नगर के वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू चार बजे करीब विधान भवन के सामने पहुंचा। अचानक उसने अपने ऊपर तेल उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगाई। इसी बीच पुलिस ने देख लिया। आननफानन पुलिस उसे लेकर सिविल अस्पताल गई। जहां उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत जलने की बात चिकित्सकों द्वारा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कानपुर में सपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। वह अस्पताल जाते समय चीख रहे थे कि भाजपा की दोबारा सरकार बनने से वह दुखी हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा पर फिर से उठे सवाल
विधान सभा चुनाव की गणना बृहस्पतिवार को हो रही थी। इस दौरान भाजपा की दोबारा सरकार बनने के रूझान मिलने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यालय और विधानभवन केआसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं इतनी भारी संख्या में  पुलिस की मौजूदगी में आत्मदाह का प्रयास करना सवालों के घेरे में है। हालांकि पुलिस अपनी पीठ इस बात को लेकर थपथपा रही है कि उसने नरेंद्र को बता लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed