फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Apart from Aamir, three others also helped Shraddha during her escape, police will recreate the inci

लखनऊ: आमिर के अलावा तीन अन्य ने भी की थी फरारी के दौरान श्रद्धा की मदद, घटना को रिक्रिएट करेगी पुलिस

Sun, 25 Oct 2026 10:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Oct 2026 10:41 PM IST
सार

Shraddha Dubey in jail: श्रद्धा को फरार होने में मदद करने वाले आमिर के अलावा तीन अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है। इनमें श्रद्धा को होटल में कमरा दिलाने से लेकर नेपाल पहुंचाने में मदद करने वाले लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: Apart from Aamir, three others also helped Shraddha during her escape, police will recreate the inci
श्रद्धा दुबे अभी न्यायिक हिरासत में है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस घटनास्थल का क्राइम सीन रीक्रिएशन कराएगी। इसके लिए फोरेंसिक विभाग को पत्र भेजा गया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज शिवानंद मिश्र ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं, मॉडल श्रद्धा दुबे को फरार होने में मदद करने वाले आमिर के अलावा तीन अन्य लोगों को भी चिह्नित किया गया है। पुलिस जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फोरेंसिक विभाग से समय मिलने पर इसी सप्ताह घटनास्थल का रीक्रिएशन कराया जा सकता है। शिवा की मां रंजना को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से घटना के समय फ्लैट में मौजूद लोगों की भूमिका और शिवा की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


श्रद्धा को नेपाल पहुंचाने में मदद करने वाले भी जांच के घेरे में
डीसीपी के मुताबिक, श्रद्धा को फरार होने में मदद करने वाले आमिर के अलावा तीन अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है। इनमें श्रद्धा को होटल में कमरा दिलाने से लेकर नेपाल पहुंचाने में मदद करने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर इनके नाम भी मुकदमे में शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के बयानों में विरोधाभास
शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के समय फ्लैट में शिवा, श्रद्धा, रश्मि और नौकरानी मौजूद थीं। श्रद्धा और रश्मि ने पुलिस को बताया कि वे अलग कमरे में थीं, जबकि शिवा दूसरे कमरे में था। इसके उलट, नौकरानी ने दावा किया कि श्रद्धा और रश्मि भी उसी कमरे में मौजूद थीं, जहां शिवा था। बयानों में विरोधाभास सामने आने के बाद पुलिस अब नौकरानी के बयान के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। आरोपियों के बयानों का पड़ोसियों के बयान और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed