{"_id":"6246ce4f1093277c7f602246","slug":"lucknow-angered-by-father-s-rebuke-son-shot-himself-with-a-licensed-pistol-father-posted-at-lohia-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पिता की फटकार से नाराज बेटे ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, पिता लोहिया संस्थान में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पिता की फटकार से नाराज बेटे ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, पिता लोहिया संस्थान में तैनात
Fri, 01 Apr 2022 05:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Apr 2022 05:26 PM IST
सार
गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर दिलीप कुमार के मुताबिक पिता की डांट से नाराज होकर देव उनके कमरे में गया। उनकी अलमारी से लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सभी के सामने कनपटी पर सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
रिवाल्वर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर निवासी सेंट फ्रांसिस स्कूल के 10वीं के छात्र ने बृहस्पतिवार देर रात को खुद को गोली मर ली। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ती देख परिवारीजन मेदांता अस्पताल लेकर चले गये। पुलिस के मुताबिक कोचिंग से देरी से घर पहुंचने पर पिता ने फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज होकर छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की। गोली सिर के आरपार हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से देवरिया बरहज के रहने वाले मृत्युंजय मिश्रा लोहिया अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन हैं। वह परिवार सहित गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में रहते हैं। उनका 15 साल का बेटा देवात्सम मिश्रा सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ाई करता है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे देव कोचिंग से लौटा। उस समय पूरा परिवार घर में मौजूद था। कोचिंग से लौटने पर हुई देरी की वजह से मृत्युंजय ने बेटे को डांट लगाई।
विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर दिलीप कुमार के मुताबिक पिता की डांट से नाराज होकर देव उनके कमरे में गया। उनकी अलमारी से लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सभी के सामने कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। उन्होंने बताया कि देव दो बहनों में इकलौता भाई है। वो मृत्युंजय की सबसे बड़ी सन्तान है। मृत्युंजय के सहकर्मियों ने बताया कि वह हर समय पिस्टल लगाकर ही चलते हैं। ड्यूटी पर भी पिस्टल उनकी कमर में लगी रहती है।
विज्ञापन