{"_id":"623c9a7563396e1f78078546","slug":"lucknow-amit-shah-said-yogi-government-has-ended-the-three-cankers-of-democracy-familyism-casteism-and-appeasement","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अमित शाह ने कहा, योगी सरकार ने लोकतंत्र के तीन नासूरों परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को समाप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अमित शाह ने कहा, योगी सरकार ने लोकतंत्र के तीन नासूरों परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को समाप्त किया
Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनाव परिणाम ने सिद्ध कर दिया कि प्रदेश की जनता अब परिवारवाद और जातिवाद को नहीं बल्कि पोलिटिक्स ऑफ परर्फोमेंस को मानती है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ को चुना गया विधायक दल का नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार के पांच वर्ष के शासन में परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण जैसे लोकतंत्र के तीन नासूरों को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनाव परिणाम ने सिद्ध कर दिया कि प्रदेश की जनता अब परिवारवाद और जातिवाद को नहीं बल्कि पोलिटिक्स ऑफ परर्फोमेंस को मानती है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की योजनाओं को आगे पहुंचाना ही कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही यह चुनाव परिणाम आया है। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास की मजबूत नींव डालने का काम पिछले पांच वर्ष में हुआ है, उस पर भव्य ईमारत बनाने का काम आगे पांच वर्ष में करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा काम करेगा जिससे यूपी के इतिहास में पांच वर्ष स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री शाह की नसीहत, पार्टी सबसे ऊपर होती है
गृहमंत्री अमित शाह ने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि याद रखें कि पार्टी सबसे ऊपर होती है। पार्टी की नीतियों को लेकर ही लोकप्रियता का सृजन करती है। सरकार के कार्यक्रम ही नेतृत्व को लोकप्रिय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल में यूपी के विकास की नींव डालने का जो काम किया है उस पर भव्य ईमारत खड़ी करनी है। उन्होंने कहा कि आगे के पांच वर्ष यूपी के खोए हुए गौरव को वापस दिलाने और यूपी को देश का नंबर एक राज्य बनाने वाले है। उन्होंने कहा कि इसी सभागार से बदलाव, विकास, सुरक्षा, समृद्धि की बुलंद ईमारत बनाने की यात्रा शुरू हो रही है। गरीब और युवाओं, बेटियों के आशाओं और सपनों की यात्रा को भी पूरा करने का काम सरकार को करना है। उन्होंने कहा कि संकल्प लेना होगा कि यूपी को नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाएं।
विज्ञापन
राजनीति का अपराधीकरण रोकना सबसे बड़ी सफलता
शाह ने कहा कि यूपी में 2017 से पहले कई सालों तक मूल्यों और राजनीतिक विचारधारा का क्षरण होता रहा। उन्होंने कहा कि यूपी में सालों तक राजनीतिक अस्थिरता का माहौल था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता था। शासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण होता रहा। पिछली सरकारों में जातिवाद, भ्रष्टाचार के कारण केंद्र सरकार की योजनाएं धरातल पर लागू नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की सबसे बड़ी सफलता है कि राजनीति का अपराधीकरण और शासन का राजनीतिकरण बंद किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 तक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कैबिनेट के फैसलों और संविधान के अनुसार सरकार चली है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ सभी वर्र्गों को पहुंचाया है। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में यूपी में एतिहासिक बदलाव की शुरुआत हुई है।