{"_id":"61bc7bedd97a9d68a2433643","slug":"lucknow-amit-shah-said-pm-has-done-a-historic-work-by-giving-a-new-look-to-kashi-from-the-time-of-aurangzeb-till-today-the-souls-of-all-the-devotees-will-have-found-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अमित शाह बोले, औरंगजेब समय से लेकर आज तक के सभी श्रद्धालुओं आत्मा को मिली होगी शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अमित शाह बोले, औरंगजेब समय से लेकर आज तक के सभी श्रद्धालुओं आत्मा को मिली होगी शांति
Fri, 17 Dec 2021 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:11 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सत्ता में बैठे लोग लोगों का शोषण करते थे। खासतौर से सहकारिता विभाग में किसानों महिलाओं तथा इससे जुड़े सभी लोगों का शोषण किया जाता था लेकिन उसके बाद स्थिति को सुदृढ़ किया गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा 155 करोड़ की परियोजनाओं का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोकार्पण करते अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर को नया रूप देकर जो कार्य किया है उससे औरंगजेब समय से लेकर आज तक के सभी श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति मिली होगी। कहा कि बहनजी और बबुआ के काल में सहकारिता विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था और योगी सरकार ने इस भ्रष्टाचार का उत्तर प्रदेश में सफाया कर दिया। शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 155 करोड़ की परियोजनाओं का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोकार्पण कर रहे थे।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि इतनी ठंड में गंगा में डुबकी लगाकर जल का कुंभ लेकर जब प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक किया तो यह नजारा इतिहास में दर्ज हो गया। यह स्थानों युगों युगों की धार्मिक श्रद्घा का केंद्र है। हिंदू धर्म स्थलों का पुनर्स्थापन करने का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटें और सीटें दी हैं इसलिए उत्तर प्रदेश पर सरकार का सबसे ज्यादा फोकस है। सभी उत्तर प्रदेश वालों को काशी जाकर बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए । कहा कि धर्म की रक्षा के लिए कितने ही लोगों ने जान गंवाई। आज बेरोकटोक मां विंध्यवासिनी, काशी विश्वनाथ आदि केदर्शन किए जा सकते हैं। जल्द ही भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा और उसमें भी बेरोकटोक आ जा सकेंगे। यह एक नया अध्याय है। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते। सभी केसाथ न्याय करते हैं।
विज्ञापन
अपने चट्टों बट्टों को बेच दी थी मिलें
शाह ने कहा कि कोऑपरेटिव विभाग का आलम यह था कि पहले पटवारी से लेकर पंचम तल तक परिवारवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने इस सब का सफाया कर दिया। मायावती और अखिलेश की सरकार ने अपने चट्टों बट्टों को चीनी मिलें बेच दी थीं लेकिन भाजपा सरकार ने सहकारी मिलों की क्षमता वृद्धि और बढ़ाई। । उन्होंने कहा कि आज सहकारिता विभाग के जरिए महिला स्वावलंबन किसानों एवं सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। पिछले वर्ष का शुद्ध लाभ 45 करोड़ से बढ़ाकर 118 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है । बोले कि राहुल बाबा कहते थे किसानों का ऋण माफ करो। सरकार ने एक झटके में 45 हजार करोड़ किसानों का न केवल ऋण माफ कर दिया बल्कि छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि भी उन्हें देने का काम किया।
विज्ञापन
योगी जी कितना बकाया है.?.....बस दो
समारोह में बोलते हुए शाह ने किसानों की बात की। कहा किसानों को डेढ़ लाख करोड रुपए गन्ना मूल्य अदा किया। अचानक सीएम की तरफ मुखातिब होकर बोले, योगी जी अब कितना बकाया रह गया है। योगी ने दो अंगुलियां दिखाकर कहा, बस दो तो शाह बोले । मात्र दो हजार करोड़ रुपये। इसे भी जल्द चुकता कर दिया जाएगा।
यदि गड़बड़ी करने की सोच रहे हो तो मत करना
अमित शाह ने चुटकी ली। सहकारी प्रतिनिधियों से कहा कि पैक्स को पूरी तरह से ऑनलाइन किया जा रहा है। एक सॉफ्टेवयर के जरिए सिस्टम में ऐसी क्लॉक डेवलेप की गई है कि यदि रिकार्ड में कोई छेड़छाड़ की तो वह पकड़ में आ जाएगी। ऐसे में यदि कोई गड़बड़ी करने की सोच रहा हो तो मत करना।
सहकारिता की भागेदारी गिनाई
शाह ने कोआपरेटिव बैंक की 23 नई शाखाओं एवं 29 गोदामों का रिमोट के जरिए लोकार्पण किया। कहा कि आज कृषि एवं ऋण वितरण में सहकारिता की 19 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उर्वरक वितरण में 35, खाद्य उत्पाद में 25, दूध खरीद एवं उत्पाद में 22, गेहूं खरीद में 13, धान खरीद में 23, मछुआरा व्यवसाय में 21 प्रतिशत योगदान है। 8 लख 55 हजार 8 सहकारी समितियां आज स्वरोजगार से लोगों को जोड़ रही हैं।
2017 से पहले सत्ता में बैठे लोग करते थे शोषण : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सत्ता में बैठे लोग लोगों का शोषण करते थे । खासतौर से सहकारिता विभाग में किसानों महिलाओं तथा इससे जुड़े सभी लोगों का शोषण किया जाता था लेकिन उसके बाद स्थिति को सुदृढ़ किया गया। योगी राज्य भंडारण निगम एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 155 करोड़ की परियोजनाओं के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले एक भी दाना सीधा नहीं खरीदा जाता था। हमारी सरकार आई तो लक्ष्य तय किया गया कि एमएसपी पर खरीद की जानी है और वह भी सीधा। हमने सीधी धान और गेहूं खरीद की व्यवस्था कराई गई। 75 हजार करोड़ रुपए की खरीद सीधी हुई। जिनमें कोऑपरेटिव का योगदान रहा ।अब कोऑपरेटिव क्षेत्र को सीधे नाबार्ड से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भंडारण की क्षमता को हमें और विकसित करना होगा और हम उसी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 2017 से पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे।
सहकारिता विभाग में अराजकता थी लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार आई सबसे पहले इसी पर अंकुश लगाया गया। आज सहकारिता एक आंदोलन है। न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक इसका नेटवर्क है। आज जिस तरह से गोदाम और शाखाओं का लोकार्पण किया गया है यह इसे विकास के पथ पर और आगे ले जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार ने लगातार सहकारिता को बढ़ावा दिया है। इसका परिणाम है कि आज इसके जरिए गांव गंाव में स्वरोजगार के अवसर स्थापित हो गए हैं। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, संगीता बलवंत, बीएल वर्मा आदि उपस्थित रहे।