{"_id":"6916121d5b3d6b16730c432b","slug":"lucknow-amar-ujala-organises-a-festival-of-forgotten-games-to-be-held-at-kd-singh-babu-stadium-on-november-1-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अमर उजाला करेगा भूले बिसरे खेलों का आयोजन, 15 नवंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगी विविध स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अमर उजाला करेगा भूले बिसरे खेलों का आयोजन, 15 नवंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगी विविध स्पर्धाएं
Fri, 14 Nov 2025 12:32 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:32 AM IST
सार
Amar Ujala bhuley bisrey khel: अमर उजाला द्वारा भूले बिसरे खेलों का आयोजन 15 नवंबर को होगा। इनमें वह खेल खेले जाएंगे जो अब कम लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
भूले बिसरे खेल कार्यक्रम शनिवार को।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रिकेट, हॉकी और ऑनलाइन गेम के दौर में लट्टू, कंचे, गुलेल, तीरंदाजी, रस्सी कूद, सिकड़ी और खो-खो जैसे खेल कहीं गुम से हो गए हैं। अमर उजाला इन खेलों की दुनिया एक बार फिर से जीवंत करने जा रहा है। इसके लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 नवंबर को भूले बिसरे खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इन खेलों की प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन
इन खेलों की प्रतियोगिता आयोजित करने में अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन सहयोग कर रहा है। खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले स्कूलों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन स्कूलों के बच्चों को भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन की टीम ने प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
इस आयोजन में मुख्य रूप से रस्सीकूद, सिकड़ी, स्लो साइकलिंग, कैरम, शतरंज, रुमाल झपट्टा, पंजा कुश्ती, खो-खो, रस्साकशी और कबड्डी की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनके साथ ही लट्टू, कंचा, देसी तीरंदाजी, गुलेज, गुट्टक ओर पतंगबाजी का प्रदर्शन होगा। इनके अलावा कलारीपयटू, योग, मुग्दर और मलखंब का भी विशेष प्रदर्शन होगा। इसमें अन्य सहयोगियों के तौर पर स्टेट बैैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ऑयल, सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन भी शामिल है।
विज्ञापन
एंट्री के लिए संपर्क करें- 7617566164
आयोजन स्थल
केडी सिंह बाबू स्टेडियम
दिनांक 15 नवंबर, 2025
समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक