फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh addressed the representatives of Tailik Sahu Rathore Gupta society, said - BJP works to divide the society

लखनऊ : तैलिक साहू राठौर गुप्ता समाज के प्रतिनिधियों को अखिलेश ने किया संबोधित, बोले- समाज को बांटने का काम करती है भाजपा

Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
सार

कहा कि भाजपा सत्ता पर एकाधिकार करना चाहती है। उसके कार्यकाल में कुछ हाथों में पूंजी केन्द्रीयकृत हो चुकी है। वह झूठ को ताकत मानती है।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh addressed the representatives of Tailik Sahu Rathore Gupta society, said - BJP works to divide the society
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य करती है। वह छल कपट के रास्ते पर चलने की अभ्यस्त है। भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। भाजपा की छल बल और नफरत की रणनीति से देश और समाज को बचाना है। वह रविवार को पार्टी कार्यालय में तैलिक, साहू, राठौर, गुप्ता समाज के संगठन के प्रतिनिधियों से भेंट के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता पर एकाधिकार करना चाहती है। उसके कार्यकाल में कुछ हाथों में पूंजी केन्द्रीयकृत हो चुकी है। वह झूठ को ताकत मानती है। भाजपा राज में कालाधन की समानांतर अर्थव्यवस्था चल रही है। राष्ट्रीय सम्पत्तियाँ बिक रही हैं। बैंकों में जनधन की लूट हो रही है। आरक्षण समाप्त करने की भाजपा द्वारा साजिश की जा रही है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ उन पर कब्जा करने का काम कर रही है। संविधान को खतरा है।
विज्ञापन


भाजपा के समय महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल.डीजल रसोईगैस के दाम बढ़े हैं। किसान और नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा राज में गरीब के सस्ते इलाज की व्यवस्था नहीं है। बेरोजगारी का संकट बढ़ता जा रहा है। सरसों का तेल अडानी बेच रहा है। रिफाइण्ड के नाम पर नकली धंधा पनपाया जा रहा है। सरसों की खेती एवं भारतीय तेल कारोबारियों का धंधा चौपट किया जा रहा है। इस दौरान तैलिक महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व विधायक राकेश राठौर, विधायक जयकिशन साहू, एमएलसी जगजीवन प्रसाद ने विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

          
सपाइयों ने मनाई बेनी प्रसाद की पुण्यतिथि
सपा कार्यालय में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेशयादव ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने संगठन और सरकार दोनों जगह किसानों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज उठाई और उनके लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को मजबूती दी। इस दौरान राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed