लखनऊ एयरपोर्ट: रनवे खाली न होने पर चक्कर लगाता रहा विमान, तेल खत्म होने की आशंका में हुई इमरजेंसी लैडिंग
Emergency landing in Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट में रनवे खाली न होने से एक विमान हवा में काफी देर तक चक्कत मारता रहा। ईंधन खत्म होने की आशंका के बीच विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे न खाली होने के चलते सोमवार को एयर इंडिया के एक विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। जिसके चलते विमान एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इसी बीच पायलट को विमान में ईंधन खत्म होने की आशंका हुई। जिस पर पायलट ने एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। ईंधन खत्म होने की आशंका पर एटीसी द्वारा विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया एयरलाइंस की उड़ान (एआई-431) सोमवार की दोपहर करीब 01ः30 बजे राजधानी पहुंची। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान एयरपोर्ट का रनवे खाली नही था। जिसपर एयर ट्रॉफिक कंट्रोल द्वारा उक्त विमान को उतरने की अनुमति नही दी गई। जिसके चलते विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर काटे।
तकरीबन 20 मिनट तक विमान को लैडिंग अनुमति नहीं मिली तो विमान के पायलट को विमान में ईंधन कम होने की आशंका हुई। जिस पर विमान के पायलट ने एटीसी से संपर्क कर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी। विमान में ईधन कम होने की जानकारी मिलते ही एटीसी द्वारा आनन-फानन विमान की करीब 01ः49 बजे इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। बताया जाता है कि इस विमान में चालक दल के 07 सदस्य, 04 बच्चे व 194 यात्री सवार थे। उधर विमान में सवार यात्रियों को ईधन कम होने की जानकारी होने पर अफरा-तफरी मच गई। विमान की सकुशल लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट एंड एयरलाइंस प्रशासन के साथ ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
एयर इंडिया के पायलट ने सही समय पर एटीसी से सम्पर्क कर फ्यूल खत्म होने की जानकारी दी जिससे एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैण्डिंग करवाई। विमान का फ्यूल हवा में खत्म होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
तीन दिन से लगातार मिल रही विमान मे बम होने की सूचना
चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को भी बैंगलोर से दोपहर में 03ः35 बजे पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई-199) में बम होने की सूचना मिली। विमान में बम होने की सूचना मिली। जिसके चलते एयरपोर्ट अफरा-तफरी मच गई। बम होने की सूचना मिलते ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने विमान को अपने कब्जे में ले लिया। आनन-फानन बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और पूरे विमान की गहनता से जांच की गई। सुरक्षाकर्मियों की जांच के दौरान विमान को कई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।