{"_id":"62d80df60106c87ae9602c90","slug":"lucknow-airport-satellite-phone-found-with-passenger-at-lucknow-airport-had-to-go-from-mumbai-to-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Airport : लखनऊ एयरपोर्ट पर सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया युवक, सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Airport : लखनऊ एयरपोर्ट पर सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया युवक, सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ
Thu, 21 Jul 2022 01:56 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:56 AM IST
सार
कुलदीप ने बताया कि उसके मालिक ने एक बैग का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था, जिसे वह भारत आते वक्त ले आया। सेटेलाइट फोन उसके मालिक का है, जो गलती से बैग में रह गया। आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसके मालिक का नाम पता व अन्य जानकारी जुटा रही ह्रै।
विज्ञापन
सेटेलाइट फोन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार को एक युवक सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पुलिस के साथ आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष आर्या के मुताबिक पकड़ा गया युवक उन्नाव के बारासगवर दुलीखेड़ा का कुलदीप वृंदावन है। जानकारी अनुसार वह दुबई में शेख के घर नौकरी करता है। मुंबई की फ्लाइट पकड़ने से पहले हुई जांच में उसके बैग से सेटेलाइट फोन मिला, जो भारत में प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
कुलदीप को मुंबई से दुबई जाना था। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसके मालिक ने एक बैग का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था, जिसे वह भारत आते वक्त ले आया। सेटेलाइट फोन उसके मालिक का है, जो गलती से बैग में रह गया। आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसके मालिक का नाम पता व अन्य जानकारी जुटा रही ह्रै।
विज्ञापन