{"_id":"67dbb6533f5cc91c5f0e2b34","slug":"lucknow-airport-runway-repair-time-will-be-reduced-from-tomorrow-16-flights-will-increase-decision-taken-a-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एयरपोर्ट: कल से रनवे मरम्मत का समय होगा कम, बढ़ेंगे 16 विमान; सीएम योगी की दखल के बाद फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एयरपोर्ट: कल से रनवे मरम्मत का समय होगा कम, बढ़ेंगे 16 विमान; सीएम योगी की दखल के बाद फैसला
Thu, 20 Mar 2025 12:01 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:01 PM IST
सार
Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर चल रहा है मेंटेनेंस का काम का समय कम होगा। समय कम होने से विमानों की आवाजाही बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत के समय में शुक्रवार से दो घंटे की कमी की जाएगी। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रनवे बंद रहेगा। शेष समय में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरु आदि रूटों के 16 विमानों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर समानांतर टैक्सीवे निर्माण व रनवे रिकार्पेटिंग के लिए पहली मार्च से कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत सुबह 10 से शाम छह बजे तक रनवे बंद किया गया। इस दौरान विमानों का संचालन नहीं हो रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रनवे मरम्मत के समय में कमी लाने को कहा था। इसके बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन डीजीसीए ने रनवे मरम्मत के काम को दो घंटे कम कर दिया। 21 मार्च से रनवे बंद होने का नया समय लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रवक्ता के अनुसार, मरम्मत का समय घटाने के बाद सुबह व शाम को एक-एक घंटे की बचत होगी। इससे विमानों का संचालन बेहतर हो सकेगा। 15 अगस्त से रनवे मरम्मत का काम एक महीने के लिए बढ़ाया भी जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी से की थी अपील
मालूम हो कि विमान की आवाजाही कम होने ये बड़ी संख्या में यात्रियों को असुविधा हो रही थी। विमान का संचालन सिर्फ रात में होने की वजह एयरपोर्ट लाउंज पर भारी भीड़ जमा हो जा रही थी। इससे यात्रियों ने सीएम योगी तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी। सीएम की दखल के बाद रवने मरम्मत के समय को कम किया गया। इससे 16 विमानों का संचालन बढ़ गया है।