फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Maintenance work started, 22 flights from morning to evening, many cancelled; Operations will

लखनऊ एयरपोर्ट: शुरू हुआ मेंटेनेंस का काम, सुबह से शाम तक 22 उड़ानें की कईं निरस्त; 15 जुलाई तक होगा काम

Sun, 02 Mar 2025 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Mar 2025 08:22 AM IST
सार

Maintenance work Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इसके चलते एक मार्च दिन की 22 उड़ाने रद्द करनी पड़ीं। 

विज्ञापन
Lucknow Airport: Maintenance work started, 22 flights from morning to evening, many cancelled; Operations will
लखनऊ एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार से रनवे की मरम्मत व समानांतर टैक्सीवे बनाने का काम शुरू कर दिया गया। सुबह 10 से शाम छह बजे तक रनवे बंद रखा गया। इससे 22 उड़ानें निरस्त रहीं। 118 विमानों का संचालन शाम छह से सुबह 10 बजे के बीच हुआ। रनवे बंद होने के पहले ही दिन एयरपोर्ट टर्मिनल यात्रियों से भर गया। आठ हजार यात्रियों ने रिफंड मांगा है। शाम पौने छह बजे के करीब एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इन्हें संभालने में स्टाफ को काफी दिक्कत हुई। जुलाई तक तकरीबन 1.8 लाख यात्री प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। एयरलाइंस सूत्रों के मुताबिक 20 हजार से अधिक यात्रियों ने एडवांस टिकट बुक कराए थे।

विज्ञापन


इसमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू आदि जगहों की उड़ानें शामिल रही हैं। रनवे बंद होने से विमानों की समयसारिणी में बदलाव किया गया। कई निरस्त कर दी गई हैं। इससे यात्री परेशान दिखे। लिहाजा आठ हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट निरस्त करवाकर रिफंड की मांग की है। सर्वाधिक रिफंड की डिमांड इंडिगो की उड़ानों की है।
विज्ञापन


शाम में उमड़ पड़ी भीड़, बढ़ी परेशानी
सुबह 10 से शाम छह बजे तक रनवे बंद रहा। रनवे खुलने का समय हुआ तो यात्री टर्मिनल के बाहर पहुंच चुके थे। भीड़ अधिक थी, उसे व्यवस्थित करने में मुश्किलें पेश आईं। लिहाजा बोर्डिंग 6:30 बजे के बाद शुरू की गई। सुरक्षा जांच के बाद विमान तक पहुंचने में ही धक्कामुक्की से हालात पैदा होने लगे। सुरक्षाबलों ने जैसे-तैसे यात्रियों को कतारों में लगवाकर भीड़ नियंत्रित की। एयरपोर्ट प्रबंधन ने डेढ़ सौ से अधिक कर्मियों को भी व्यवस्थाएं बनाने में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइनों ने नहीं दी सूचना, यात्री परेशान
एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन शाम छह बजे तक बंद था। इस दौरान रवाना होने वाली उड़ानों के यात्रियों को रिशेड्यूलिंग व कैंसिलेशन की जानकारी विमानन कंपनियों की ओर से न देने से यात्री परेशान हुए। कई यात्री दोपहर में पहुंच गए, जहां उन्हें रनवे बंद होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed