{"_id":"6939a6f4f03a6d81fa004a1f","slug":"lucknow-airport-flight-services-return-to-normal-after-six-days-not-a-single-flight-has-been-cancelled-one-2025-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एयरपोर्ट: छह दिनों के बाद सामान्य हुईं विमान सेवा, एक भी फ्लाइट नहीं हुई कैंसिल; एक को करना पड़ा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एयरपोर्ट: छह दिनों के बाद सामान्य हुईं विमान सेवा, एक भी फ्लाइट नहीं हुई कैंसिल; एक को करना पड़ा डायवर्ट
Wed, 10 Dec 2025 10:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:29 PM IST
सार
Lucknow Airport: बीते एक सप्ताह से चल रहा इंडिगो विमान संकट मंगलवार से खत्म हो गया। सभी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होने से यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट में सामान्य हुईं सेवाएं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इंडिगो की उड़ानों के निरस्तीकरण का संकट छह दिन बाद बुधवार को खत्म हो गया। सभी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होने से यात्रियों को राहत मिली। बुधवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6350 कोलकाता डायवर्ट कर दी गई। वहीं, मुंबई से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया की एआई-2491 आधे घंटे लेट रही। लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-1959 पौन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर चार दिसंबर से इंडिगो की उड़ानों के निरस्त होने के कारण अफरातफरी मची हुई थी। कुछ ही दिनों के अंदर लखनऊ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 170 उड़ानें उड़ानें निरस्त हुईं, जिससे करीब 25 हजार यात्री प्रभावित हुए। बुधवार को हालात सामान्य होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि बीते शुक्रवार को सर्वाधिक 46 उड़ानें निरस्त हुई थीं। शनिवार को इनकी संख्या 44, रविवार को 36, सोमवार को 26 व मंगलवार को घटकर 15 तक पहुंच गई थी। बुधवार को सुबह से ही एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों की आवाजाही सामान्य रही। अहमदाबाद, हैदराबाद और बंगलूरू की उड़ानें सामान्य होने से यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
रिफंड व लगेज के लिए जुटे रहे यात्री
अमौसी एयरपोर्ट पर चार से नौ दिसबंर तक निरस्त फ्लाइटों के रिफंड के लिए इंडिगो के काउंटर पर यात्री जुटे रहे। कई यात्रियों को अभी तक उनका लगेज भी नहीं मिल सका है। एयरलाइन कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार तक लगेज दिलाने का आश्वासन दिया है।