{"_id":"60ef04c98ebc3e3358725e19","slug":"lucknow-after-amul-parag-s-milk-is-also-costlier-by-two-rupees-a-liter-from-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अमूल के बाद शुक्रवार से पराग का दूध भी दो रुपये लीटर महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अमूल के बाद शुक्रवार से पराग का दूध भी दो रुपये लीटर महंगा
Wed, 14 Jul 2021 09:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:07 PM IST
सार
लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक डॉ. मोहन स्वरूप के मुताबिक एक लीटर पराग गोल्ड दूध के पैकेट की कीमत 55 से 57 रुपये हो जाएगी। इसका आधा लीटर पैकेट 28 की जगह 29 रुपये में बिकेगा।
विज्ञापन
पराग दूध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में 16 जुलाई से पराग दूध दो रुपये लीटर महंगा हो जाएगा। लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक डॉ. मोहन स्वरूप के मुताबिक एक लीटर पराग गोल्ड दूध के पैकेट की कीमत 55 से 57 रुपये हो जाएगी। इसका आधा लीटर पैकेट 28 की जगह 29 रुपये में बिकेगा। पराग टोंड का एक लीटर पैकेट 45 के बजाय 47 रुपये का हो गया है। इसका आधा लीटर 23 के स्थान पर 24 रुपये में बिकेगा।
विज्ञापन
पराग मिल्क बूथ का शुभारंभ
तेलीबाग के सुभानी खेड़ा इलाके में बुधवार को पराग के एक मिल्क बूथ का पराग डेयरी के महाप्रबंधक डॉक्टर मोहन स्वरूप ने शुभारंभ किया। महाप्रबंधक ने कहा कि पराग ने बूथ एवं एजेंसी के लिए पढे़ लिखे युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक हों तो मोबाइल नंबर 9511151083 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन