फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Advocates attack family; attempted murder.

Lucknow: अधिवक्ताओं ने परिवार पर किया हमला और हत्या का प्रयास, युवती को बंधक बनाकर अश्लीलता; 14 पर एफआईआर

Sun, 26 Jul 2026 12:06 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 26 Jul 2026 12:06 AM IST
सार

परिजन परिवार की छोटी बेटी के कोर्ट मैरिज करने के मामले में कोर्ट पहुंचे थे। युवक के बहन को समझाने के प्रयास पर अधिवक्ता भड़क उठे और रॉड से हमला बोल दिया। वहीं, परिवार की बड़ी बेटी को चैंबर में बंधक बनाकर अश्लीलता की।
 

विज्ञापन
Lucknow: Advocates attack family; attempted murder.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराना हाईकोर्ट परिसर में बने चैंबर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने युवक, उसके परिवार और दोस्त की हत्या का प्रयास किया। हमलावरों ने युवक की बड़ी बहन को दूसरे चैंबर में बंधक बनाकर अश्लीलता भी की। पुलिस ने युवती को बचाया। वजीरगंज पुलिस ने 14 अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


बाराबंकी निवासी युवक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह छोटी बहन के कोर्ट मैरिज करने के मामले में मां, बड़ी बहन और दोस्त के साथ पुराने हाईकोर्ट पहुंचा था। सभी सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता प्रशांत वाजपेयी के चैंबर में गए। वहां प्रशांत के अलावा रवि कुमार कनौजिया, आकाश कुमार वर्मा, इस्लामुद्दीन, मो. आसिफ, सौरभ तिवारी और आठ अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आईजी रेंज लखनऊ की अध्यक्षता में नई एसआईटी गठित, अयोध्या के डीआईजी- एसएसपी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मानसून फिर होगा सक्रिय, 27 जुलाई से भारी बारिश के आसार, ये है मौसम अपडेट


युवक का आरोप है कि जब वह छोटी बहन को समझाने लगा तो सभी अधिवक्ताओं ने मुवक्किल को भड़काने की बात कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे, दोस्त और मां को पकड़ लिया और कुर्सी व रॉड से सिर पर हमला किया। इससे मां मौके पर ही मरणासन्न हो गईं।

बहन को घसीटते हुए ले गए दूसरे चैंबर
युवक का आरोप है कि अधिवक्ता आकाश और इस्लामुद्दीन उसकी बड़ी बहन को घसीटते हुए दूसरे चैंबर में ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर चैंबर का दरवाजा बंद कर दिया और फिर उसके साथ अश्लीलता की। युवक और उसका दोस्त किसी तरह चैंबर से निकले और अन्य अधिवक्ताओं से मदद मांगी, पर किसी ने साथ नहीं दिया। इसके बाद वे लोग चौकी पुराना हाईकोर्ट पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस को आता देख भाग निकले आरोपी
घटनास्थल पर पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकले। युवक का कहना है कि उसकी मां के सिर, आंख और दोस्त को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्होंने वजीरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 14 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा और लज्जा भंग करने की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित चार टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed