{"_id":"6a21038ddfa282d091068b4c","slug":"lucknow-aditi-apartments-to-be-built-in-anant-nagar-1392-affordable-flats-to-be-constructed-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अनंत नगर में होगा अदिति अपार्टमेंट का निर्माण, बनेंगे 1392 किफायती फ्लैट, ये होगी एक फ्लैट की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अनंत नगर में होगा अदिति अपार्टमेंट का निर्माण, बनेंगे 1392 किफायती फ्लैट, ये होगी एक फ्लैट की कीमत
Thu, 04 Jun 2026 10:18 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:18 AM IST
सार
एलडीए वीसी ने बताया कि यह परियोजना विभिन्न आय वर्ग के परिवारों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें एक बीएचके वाले 412 फ्लैट (प्रत्येक 38.25 वर्गमीटर का) और दो बीएचके के 980 फ्लैट होंगे।
विज्ञापन
अदिति अपार्टमेंट का प्रस्तावित मॉडल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एलडीए अनंत नगर योजना में बहुमंजिला अदिति अपार्टमेंट का निर्माण करेगा। इस परियोजना में पांच टावर में एक बीएचके और दो बीएचके श्रेणी के कुल 1392 किफायती फ्लैट बनाए जाएंगे जिनकी कीमत 10 से 30 लाख रुपये तक होगी। एक महीने के अंदर फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने की तैयारी भी है।
विज्ञापन
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह परियोजना विभिन्न आय वर्ग के परिवारों की आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें एक बीएचके वाले 412 फ्लैट (प्रत्येक 38.25 वर्गमीटर का) और दो बीएचके के 980 फ्लैट (प्रत्येक 50.10 वर्गमीटर का) होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आज से प्रदेश में सक्रिय होगा एक और विक्षोभ, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी; ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इकाना में दिखेगा रोहित-कोहली का जलवा, अफगानिस्तान मैच के लिए 15 जून को आएगी टीम; टिकट बिक्री शुरू
बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग में 545 चार पहिया वाहनों की पार्किंग होगी। लगभग 7,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क और ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा। मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि एक बीएचके के फ्लैट में दो और दो बीएचके के फ्लैट में तीन बालकनी दी जाएगी।