फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Action will be taken against those responsible in the death of ambulance, Deputy CM tweeted and sought report by May 3

लखनऊ : एंबुलेंस में हुई मौत मामले में जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम ने ट्वीट करके तीन मई तक मांगी रिपोर्ट

Sun, 01 May 2022 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला,  लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला,  लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 May 2022 08:12 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए ट्विटर पर लिखा कि इस घटना के जिम्मेदार को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ट्रामा सीएमएस से मामले की रिपोर्ट तीन मई तक मांगी गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Action will be taken against those responsible in the death of ambulance, Deputy CM tweeted and sought report by May 3
केजीएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में एंबुलेंस में तड़प-तड़प कर दम तोड़ने वाले मामले को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त हो गए हैं। डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रॉमा सीएमएस से जवाब तलब किया। तीन मई तक मामले की रिपोर्ट तलब करने संग घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर ट्रामा में खलबली मची है। ऑन ड्यूटी रेजीडेंट डॉक्टर व स्टाफ से मामले में जवाब मांगा जा रहा है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर निवासी 48 वर्षीय अजय कुमार को किडनी में संक्रमण के साथ खून की कमी थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर दोपहर 12 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। तीमारदार अजय को भर्ती कराने के लिए दौड़ लगाते रहे। पर्चा बनवाने और स्ट्रेचर तलाशने में दो घंटे निकल गए। मरीज ने एंबुलेंस में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए ट्विटर पर लिखा कि इस घटना के जिम्मेदार को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ट्रामा सीएमएस से मामले की रिपोर्ट तीन मई तक मांगी गई है। लापरवाही में शामिल डॉक्टर-स्टॉफ पर कार्रवाई की संस्तुति किया है। वहीं ट्रॉमा में ऑन ड्यूटी डॉक्टर व स्टॉफ से जवाब तलब किया गया है। इसे लेकर ट्रॉमा में हड़कंप मचा है। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. संदीप के मुताबिक, मामले की जांच कराई जा रही है। जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed