फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Acid Attack Interior designer throws acid on friend and her mother for breaking gay relationship

Acid Attack: समलैंगिक संबंध तोड़ने पर दोस्त और उसकी मां पर फेंकवाया तेजाब, पीड़ित युवक से सात साल से था रिश्ता

Tue, 31 Jan 2023 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Jan 2023 10:25 AM IST
सार

लखनऊ में गोमतीनगर के विराम खंड-3 इलाके में शनिवार रात दो बदमाशों ने एक मकान का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही नाम पूछा और युवक पर एसिड फेंक दिया। मां ने बचाव की कोशिश की तो उस पर भी एसिड उड़ेल दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया और इंटीरियर डिजाइनर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Lucknow Acid Attack Interior designer throws acid on friend and her mother for breaking gay relationship
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड-3 में मां-बेटे पर एसिड अटैक की वारदात का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर इंटीरियर डिजाइनर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। एक आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़ित युवक के दोस्त ने वारदात की साजिश रच इसे अपने रिश्तेदार व करीबी से अंजाम दिलाया। पीड़ित व साजिशकर्ता के बीच संबंध थे। संबंध तोड़ने से आरोपी नाराज था। इसलिए उससे खुन्नस रखने लगा था।
विज्ञापन


विराम खंड-3 निवासी विजय वर्मा (काल्पनिक नाम) के घर पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे दो युवक पहुंचे थे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने एसिड उड़ेल दिया था। इससे विजय व उनकी मां संगीता (काल्पनिक नाम) गंभीर रूप से झुलस गई थीं। मां-बेटे का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि मामले में हरियाणा निवासी विक्रम उर्फ विक्की और दिल्ली के मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बिहार निवासी दीपक भी वारदात में शामिल था। उसकी तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया कि विजय व विक्रम के पिछले सात साल से संबंध थे। 

पिछले एक महीने से विजय ने विक्रम से बातचीत बंद कर संबंध तोड़ दिए थे। इससे विक्रम परेशान और आक्रोशित था। इसलिए उसने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिलाया। विक्रम पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है।

 

कार में बैठा था विक्रम, बाइक की बैटरी से निकाला था एसिड
पुलिस के मुताबिक शनिवार को ही कार से तीनों आरोपी शहर पहुंचे थे। अपने एक परिचित से बाइक ली। बाइक की बैटरी से एसिड निकालकर बोतल में भरा। उसके बाद सभी विराम खंड पहुंचे। विक्रम अपनी कार में बैठा रहा। मोहित व दीपक एसिड भरी बोतल लेकर विजय के घर पहुंचे थे। जैसे ही संगीता ने दरवाजा खोला, दोनों ने विजय का नाम लिया। जब वह पहुंचा तो दोनों ने एसिड फेंक दिया। इससे विजय व मां संगीता दोनों झुलस गए।

 

ऐसे पकड़े गए आरोपी
एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज मिली थी। इसमें मोहित व दीपक कैद थे। वहीं, विजय के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई, जिसमें सबसे ज्यादा बातचीत विक्रम से मिली। जब विक्रम के नंबर की लोकेशन देखी गई तो पता चला कि वारदात के वक्त वह घटनास्थल पर मौजूद था। इससे शक पुख्ता हो गया। सर्विलांस व फुटेज की मदद से पुलिस उन तक पहुंच गई।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी
- विक्रम उर्फ विक्की, शंकर गार्डन बहादुरगढ़, थाना लाइनपार, झज्जर, हरियाणा
- मोहित कुमार, मुंगेशपुर, थाना बवाना, दिल्ली

ये फरार : दीपक, बालोट, रोहतास, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed