फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Accident on Shaheed Path

Lucknow: विभूतिखंड इलाके में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Thu, 10 Oct 2024 10:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Oct 2024 10:56 AM IST
सार

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

विज्ञापन
Lucknow: Accident on Shaheed Path
शहीद पथ पर हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे एक ऑटो सर्विस लेन से शहीद पथ की तरफ जा रहा था। सिनी पोलिस मॉल के पास जैसे ही ऑटो शहीद पथ पर पहुंचा, वैसे ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में ऑटो में सवार गोंडा अहिरपुरवा निवासी सत्यप्रकाश (25) की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और सत्यप्रकाश के परिजनों से संपर्क करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed