फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Accident at Shalimar Gallant Apartments; four laborers injured after falling from the building

Lucknow: लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में हादसा, बिल्डिंग से गिरकर चार मजदूर घायल, अस्पताल भेजे गए

Thu, 23 Jul 2026 09:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 23 Jul 2026 09:23 PM IST
सार

लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट की बिल्डिंग से नीचे गिरकर चार मजदूर घायल हो गए। जानकारी पर महानगर पुलिस और तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Lucknow: Accident at Shalimar Gallant Apartments; four laborers injured after falling from the building
शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

महानगर के विज्ञानपुरी में बन रहे 16 मंजिला शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार दोपहर पाढ़ टूटने से सातवीं मंजिल पर काम कर रहे चार श्रमिक सीधे नीचे जा गिरे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और दमकल ने रेस्क्यू कर चारों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि शालीमार गैलेंट के अपार्टमेंट के सातवें तल पर पाढ़ पर चढ़कर बिहार के समस्तीपुर निवासी छोटू कुमार (28), सुरेन्द्र कुमार (45), निक्कू (24) और मोनू (25) प्लास्टर कर रहे थे। तभी अचानक पाढ़ टूट गया और चारों नीचे जा गिरे। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


आनन फानन लोगों ने चारों को पाढ़ के नीचे से निकालने की कोशिश शुरू कर दी। वहीं, इस बीच दमकल कर्मी भी आ गए। तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पर महानगर पुलिस, जिला प्रशासन और एलडीए के अफसर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और चले गए। एसीपी ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी घायलों के घरवालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शालीमार कंपनी ने बताई पूरी घटना, दिलाया परिवार को भरोसा 

श्रमिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया

शालीमार कॉर्प लिमिटेड के एचआर दिव्या जैन उप्पल वीपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। चारों घायल श्रमिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से तीन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जबकि चौथे श्रमिक की हालत सामान्य है। कंपनी घायल श्रमिकों और उनके परिजनों को हर संभव मदद व सहयोग दे रही है।घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच तय प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed