{"_id":"6441a271451ceb5cf2077034","slug":"lucknow-absconding-builder-yajdani-s-arms-license-will-be-revoked-report-sent-2023-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : फरार बिल्डर याजदानी के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, आपराधिक इतिहास के आधार पर पुलिस ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : फरार बिल्डर याजदानी के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, आपराधिक इतिहास के आधार पर पुलिस ने भेजी रिपोर्ट
Fri, 21 Apr 2023 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:09 AM IST
सार
पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर इस संबंध में प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है। प्रशासन अब अपने स्तर से रिपोर्ट का संज्ञान लेकर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरार बिल्डर फहद याजदानी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। पुलिस ने आपराधिक इतिहास के आधार पर इस संबंध में प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है। प्रशासन अब अपने स्तर से रिपोर्ट का संज्ञान लेकर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट 24 जनवरी की शाम जमींदोज हो गया था। हादसे में सपा प्रवक्ता की पत्नी व मां समेत तीन महिलाओं की जान गई थी। पुलिस ने मामले में सपा के पूर्व मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर, उनके बेटे नवाजिश शाहिद, भतीजे मो. तारिक, बिल्डर फहद व उसके भाई सायम याजदानी को आरोपी बनाया था। शाहिद मंजूर को अरेस्ट स्टे मिल गया था।
विज्ञापन
फहद फरार है, जबकि अन्य तीनों आरोपी जेल में हैं। फहद के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी है। कुर्की की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। तफ्तीश के दौरान पता चला कि फहद के पास एक पिस्टल व एक राइफल का लाइसेंस है। पुलिस ने दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में जिक्र है कि फहद आपराधिक किस्म का शख्स है। कई आपराधिक मामले उस पर दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास का विवरण भी भेजा है।
विज्ञापन
फहद की फरारी में पुलिस की बड़ी नाकामी
घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसमें फहद को आरोपी बनाया था। उसी रात नवाजिश व तारिक को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन, फहद तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। वह सोशल मीडिया पर अपने बयान के वीडियो अपलोड करता रहा था। पुलिस उसको ट्रेस करने में नाकाम रही। कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। फिर भी उसने सरेंडर नहीं किया।
अब तक 410 लाइसेंसी शस्त्र जमा, 12 की निरस्तीकरण रिपोर्ट भेजी
निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन कर रही है। शस्त्र लाइसेंस जमा भी किए जा रहे हैं। अब तक कुल 410 लाइसेंसी शस्त्र जमा किए जा चुके हैं। फहद समेत 12 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
अब तक 12 शस्त्र लाइसेंसों की निरस्तीकरण रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। इसमें फहद याजदानी के भी दो शस्त्र लाइसेंस शामिल हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन कराया जा रहा है।
- अपर्णा रजत कौशिक, डीसीपी सेंट्रल