फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Aarti got admission in school after the intervention of Chief Minister Yogi

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी के हस्तक्षेप के बाद मिला आरती को स्कूल में दाखिला, आधार कार्ड पर लिखा था...

Tue, 05 Apr 2022 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Apr 2022 09:06 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सोमवार को एक खबर वारयल हुई थी कि बदायूं की बिल्सी तहसील के रायपुर गांव निवासी दिनेश अपनी बेटी आरती का दाखिला कराने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर गए थे।

विज्ञापन
Lucknow: Aarti got admission in school after the intervention of Chief Minister Yogi
आधार कार्ड पर लिखा बच्ची का नाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद बदायूं के रायपुर गांव की आरती को प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश मिला। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक खबर वारयल हुई थी कि बदायूं की बिल्सी तहसील के रायपुर गांव निवासी दिनेश अपनी बेटी आरती का दाखिला कराने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर गए थे। लेकिन वहां शिक्षिका ने आरती को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। शासन की ओर से की गई पड़ताल में सामने आया कि आरती के आधार कार्ड में नाम के आगे मधु का पांचवां बच्चा लिखा था। इसके चलते उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा सका। शिक्षिका ने दिनेश को आरती का आधार कार्ड दुरुस्त करने को कहा था। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने पर उन्होंने तुरंत विभाग को आरती को स्कूल में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बाद आरती को स्कूल में पहली कक्षा में प्रवेश मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed