फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Aanchal Patel received the Atul Maheshwari Memorial Journalism Gold Medal

Lucknow : आंचल पटेल को मिला अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Sun, 22 Jan 2023 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 03:47 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंचल को मेडल प्रदान किया। एमजेएमसी की छात्रा आंचल पटेल ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।

विज्ञापन
Lucknow: Aanchal Patel received the Atul Maheshwari Memorial Journalism Gold Medal
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंचल को मेडल प्रदान किया... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंचल पटेल को अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंचल को मेडल प्रदान किया। एमजेएमसी की छात्रा आंचल पटेल ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। मैंने नियमित क्लास में रहकर शिक्षकों के पढ़ाए प्रत्येक चैप्टर को अच्छे से समझा। परीक्षा से पहले पूरे पाठ्यक्रम को पांच से छह बार अच्छे से रिवाइज किया। 

विज्ञापन


आंचल ने कहा, मेहनत की बदौलत ही मुझे एमजेएमसी में सर्वाधिक 88 प्रतिशत अंक हासिल हुए। मुझे दो गोल्ड मेडल मिले हैं। एमजेएमसी में सर्वाधिक अंक पाने के लिए अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल और प्रेम मुक्ता गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


आंचल के पिता डॉ. कृष्ण कुमार वर्मा चिकित्सक हैं। मां ममता शिक्षिका हैं। वह कहती हैं, माता-पिता व शिक्षकों के बताए मंत्र पर चलकर सफलता हासिल की है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों पदक मिला तो लगा जैसे कोई सपना सच हो गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे जेआरएफ कर पत्रकारिता में पीएचडी करने का लक्ष्य है। पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रोफेसर के रूप में कार्य करना चाहती हूं जिससे अपने जैसे बच्चों को इस क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुंचने में मदद कर सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed