{"_id":"62a89b67e392ce01991cc5e8","slug":"lucknow-aam-aadmi-party-appointed-18-new-district-presidents-also-made-metropolitan-presidents-in-gorakhpur-and-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : आम आदमी पार्टी ने की 18 नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, गोरखपुर और प्रयागराज में महानगर अध्यक्ष भी बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : आम आदमी पार्टी ने की 18 नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, गोरखपुर और प्रयागराज में महानगर अध्यक्ष भी बनाए
Tue, 14 Jun 2022 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:59 PM IST
सार
विजय श्रीवास्तव को गोरखपुर का और सर्वेश यादव को प्रयागराज का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। आप सांसद संजय ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसलिए सबसे पहले संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) अपने जिलास्तरीय संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने दो महानगर अध्यक्षों और 18 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को सभी नवनियुक्त अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। अध्यक्षों की नई सूची में जातियों को संगठन में स्थान दिया गया है। अनिल कुमार प्रजापति को अयोध्या, महमूद खान को सुल्तानपुर और आनंद जायसवाल को सीतापुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा सुशांत राज पाठक को बलिया, महेंद्र राणा को बरेली, तेजपाल सिंह को बिजनौर, भूपेंद्र जादौन को गौतमबुद्ध नगर, आकाश जायसवाल को महाराजगंज और संतोष कुमार श्रीवास्तव को मैनपुरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार रतन सिंह को शामली, कुलदीप अग्रवाल को सोनभद्र, प्रेम नारायण राजपूत को महोबा, मोहम्मद नूर सिद्दकी को फिरोजाबाद, अशरफ खान को झांसी, अल्ताफ अहमद को प्रयागराज, सुरेश बघेल को हाथरस, महेश राव को सिद्धार्थनगर और मनोज यादव को इटावा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा विजय श्रीवास्तव को गोरखपुर का और सर्वेश यादव को प्रयागराज का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। आप सांसद संजय ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसलिए सबसे पहले संगठन को मजबूत किया जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत करके नगर निकाय में भारी जीत दर्ज किया जाए।
विज्ञापन