फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A young woman with two uteruses and two vaginas successfully undergoes surgery at Lohia Institute...t

Lucknow: दो बच्चेदानी और दो योनि वाली युवती का लोहिया संस्थान में सफल ऑपरेशन...प्रदेश में इस तरह का पहला मामला

Tue, 13 Jan 2026 07:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 13 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने जन्म से दो बच्चेदानी और दो योनि से पीड़ित युवती का सफल ऑपरेशन किया है। तीन चरणों में हुई सर्जरी के बाद युवती अब सामान्य जीवन जी रही है। डॉक्टरों के अनुसार यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है।

विज्ञापन
Lucknow: A young woman with two uteruses and two vaginas successfully undergoes surgery at Lohia Institute...t
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने एक एक दुर्लभ मामले में सर्जरी करके युवती को सामान्य जीवन दिया है। इस युवती के जन्म से ही दो बच्चेदानी और दो योनियां थीं। युवती का अपनी पेशाब पर नियंत्रण नहीं था और शौच का रास्ता भी अविकसित था। सर्जरी के बाद युवती सामान्य है। दावा है कि इस तरह का यह प्रदेश का पहला मामला है।

विज्ञापन


लोहिया संस्थान के यूरोलॉजी विशेषज्ञ प्रो. ईश्वर राम धायल ने बताया कि बलिया निवासी इस युवती का जन्म से ही पेशाब पर नियंत्रण नहीं था। इसकी वजह से उसे बराबर डायपर पहनाया जाता था। उम्र बढ़ने पर भीस्थिति में सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे पेट साफ न होने की समस्या भी थी। स्थानीय स्तर पर दिखाने के बावजूद उसे कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में घरवाले उसे लेकर लोहिया संस्थान आए। यहां हुई जांच में पता चला कि युवती को जन्म के समय से ही तीन समस्याएं हैं। युवती के दो बच्चेदानी और दो योनियां थीं। पेशाब की नलिकाएं गलत स्थान पर खुलीं थीं और गुदा मार्ग योनि के बेहद नजदीक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरण में ऑपरेशन

डॉ. ईश्वर राम घायल ने बताया कि जांच के बाद युवती का तीन चरण में ऑपरेशन करने का फैसला किया गया। पहले चरण में युवती के गुदा मार्ग को सर्जरी करके ठीक किया गया। इसके बाद पेशाब पर नियंत्रण लाने के लिए सर्जरी की गई। इसके बाद दो चरण में पेशाब पर नियंत्रण के लिए सर्जरी की गई। अब युवती सामान्य जीवन जी रही है। पेट संबंधी समस्या भी अब लगभग सामान्य है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed