फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A young woman was sexually exploited on the pretext of marriage

Lucknow: शादी का झांसा देकर युवती का यौनशोषण, फोटो गांव में चस्पा करने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Tue, 27 May 2025 09:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 May 2025 09:04 PM IST
सार

बीटेक छात्र ने युवती को शादी करने का झांसा देकर यौनशोषण किया और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। युवक ने उसकी फोटो गांव में चस्पा करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Lucknow: A young woman was sexually exploited on the pretext of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के चिनहट इलाके में रहने वाली युवती ने बीटेक छात्र अभिनंदन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उनकी अश्लील फोटो गांव में लगाने की धमकी दी। युवती ने सोमवार को चिनहट थाने में आरोपी, उसकी मां व दो बहनों पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


युवती के अनुसार उनके घर में एक परचून की दुकान है। बाराबंकी के टिकैतनगर फत्तापुरवा निवासी अभिनंदन अक्सर उनकी दुकान पर सामान लेने आया करता था। वर्ष 2017 में अभिनंदन उनकी दुकान पर सामान की लिस्ट देकर चला गया। रात करीब साढ़े आठ बजे युवती उसके घर सामान लेकर पहुंची तो सिर्फ अभिनंदन मौजूद था। आरोप है कि अभिनंदन ने युवती से दुष्कर्म किया और उनका अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया। इसके बाद आरोपी युवती का यौन शोषण करने लगा।
विज्ञापन


धमका कर तोड़वा दी थी शादी
वर्ष 2018 में युवती के परिजनों ने उनकी शादी तय कर दी। अभिनंदन को जब इस बात का पता चला तो उसने युवती व उसके परिजनों को धमकाया और युवती से शादी करने की बात कही। अभिनंदन की धमकी से डरे परिजनों ने युवती की शादी तोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार तय हुई शादी की तिथि, पर नहीं किया विवाह
युवती व अभिनंदन की 22 जनवरी को शादी तय हुई पर उसकी मां सुनीता, दो बहनें प्रीति व सौम्या व छोटा भाई विपिन शादी के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद एक मार्च को शादी की तिथि तय की गई तो अभिनंदन ने कार की मांग रख दी।


युवती ने मांग पूरी न करने पाने की बात कही तो अभिनंदन, उसकी मां व बहनों ने उनको धमकाया। इतना ही नहीं अभिनंदन ने युवती को उनकी अश्लील फोटो भेजी और उसी फोटो को पूर गांव में चस्पा करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed