फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A young man who came to a friend's house blew himself up with an illegal pistol

Lucknow : दोस्त के घर आए युवक ने अवैध पिस्तौल से खुद को उड़ाया, मौके पर ही हो गई मौत, जांच शुरू

Thu, 27 Jul 2023 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 01:51 AM IST
सार

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक बाराबंकी से दोस्त से मिलने आया था। उसे कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए भेजा और खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Lucknow: A young man who came to a friend's house blew himself up with an illegal pistol
demo pic...

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर डी-ब्लॉक में दोस्त के घर आए उदय प्रताप सिंह (20) ने खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक बाराबंकी से दोस्त से मिलने आया था। उसे कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए भेजा और खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, बाराबंकी के लखपेड़ा बाग निवासी उदय प्रताप सिंह की दोस्ती मानस उर्फ अभिषेक राय से थी। अभिषेक इंदिरानगर डी-ब्लॉक में किराए पर रहता है। उदय के पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है। घर में मां व बहन है। उदय अक्सर मानस के कमरे में आकर रुकता था। बुधवार देर शाम को वह मानस के पास आया था।
विज्ञापन


कुछ देर बात करने के बाद शराब का दौर चला। फिर अभिषेक को कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए भेज दिया। रात करीब नौ बजे उदय प्रताप ने खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन पड़ोसी जुट गए। अभिषेक भी पहुंच गया। उसने अपने दूसरे दोस्त को बुलाया और थाने पर सूचना दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में सामने आया कि पिस्तौल उदय की थी। हालांकि अभी इसकी जांच की जा रही है। पिस्तौल उसे कहां और कब मिली। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed