फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A student died in doubtful conditions in Lohia University.

Lucknow: लोहिया विधि विश्विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता एनआईए में हैं आईजी

Mon, 02 Sep 2024 12:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Sep 2024 12:41 PM IST
सार

अनिका लखनऊ स्थित लोहिया विधि विश्विद्यालय में एलएलबी की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Lucknow: A student died in doubtful conditions in Lohia University.
अनिका (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार रात संदिग्ध हालात में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के आईपीएस पिता नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईआए) दिल्ली में आईजी हैं। रविवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली चले गए।

विज्ञापन


नोएडा निवासी आईपीएस संतोष रस्तोगी की 21 वर्षीय बेटी अनिका रस्तोगी लोहिया विवि से बीए एलएलबी(ऑनर्स) थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह विवि के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 124 में रहती थी। उसकी एक रूममेट भी है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि शनिवार शाम को क्लाइंट काउंसलिंग कार्यक्रम में छात्रा शामिल हुई। फिर रात करीब 9:30 बजे छात्रा खाना खाने के बाद कमरे में गई थी। रूममेट बाहर गई थी। करीब सवा दस बजे जब रूममेट पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। 
विज्ञापन


विवि प्रशासन को सूचना दी गई। दो तीन लोगों ने दरवाजे पर जोर से धक्का मारा तब वह खुला। भीतर अनिका फर्श पर बेजान सी पड़ी थीं। तुरंत उनको पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस कमिश्नर समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें 
अस्पताल के रिकॉर्ड में ब्रॉड डेड दर्ज है। मतलब अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनिका की मौत हो चुकी थी। अंदेशा है कि उसकी सांसें हॉस्टल के कमरे में ही थम चुकी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता नहीं चल सकी विसरा और हार्ट सुरक्षित किया गया है।



 

अनिका ने रूममेट को फोन कर कहा था- पेट में हो रहा है दर्द

 डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार रात संदिग्ध हालात में छात्रा अनिका रस्तोगी की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच से पता चला कि रात करीब दस बजे अनिका ने अपनी रूम मेट को कॉल की थी। उसने कहा था कि पेट में बहुत दर्द हो रहा है। तबीयत बहुत बिगड़ रही है। जब तक रूममेट पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि छात्रा की मेडिकल हिस्ट्री से पता चला कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित थी। अब तक की जांच में किसी तरह की कोई संदिग्धता नहीं मिली है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed